फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Woman was strangled to death three days ago

महिला की तीन दिन पहले गला घोट कर की गई थी हत्या

Thu, 31 Dec 2020 10:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 10:50 PM IST
विज्ञापन
Woman was strangled to death three days ago
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। तीन दिन पहले नगला चंपत के पास मृत मिली महिला की हत्या गला घोटकर की गई थी। शिनाख्त के लिए पुलिस डीएनए जांच कराएगी, इसके लिए महिला के बाल और खाल के अंश पुलिस ने सुरक्षित कर लिए गए हैं।

अमृतपुर थाना क्षेत्र के गांव खुशहाली नगला के मजरा चंपत नगला में मंगलवार को महिला का अधजला शव पतेल (एक तरह की घास) में पड़ा मिला था। गांव के कृष्णवीर सिंह ने हत्या कर शव को ठिकाने लगाने का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए जनपद बदायूं व शाहजहांपुर के सभी थानों में सूचना भेजी लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी है। गुरुवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टर ने तीन दिन पहले गला घोटने से मौत होने की पुष्टि की है। डीएनए जांच के लिए महिला के बाल व खाल के अंश सुरक्षित कर लिए गए हैं। एसओ जसवंत सिंह ने बताया कि शिनाख्त के लिए सोशल मीडिया के अलावा आसपास के जनपदों में सूचना भेजी जा चुकी है। पोस्टर छपवाकर जिले और अन्य जिलों के थानों में भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed