फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Woman tortured by in-laws dies after consuming poison

Farrukhabad News: ससुरालीजनों से प्रताड़ित महिला की जहर खाने से मौत

Thu, 26 Oct 2023 01:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Thu, 26 Oct 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Woman tortured by in-laws dies after consuming poison
- परिजनों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप, दी तहरीर
विज्ञापन

फोटो - 27, 38
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। ससुरालीजनों से प्रताड़ित महिला की जहर खाने से मौत हो गई। परिजनों ने दहेज में बाइक की मांग नहीं पूरी होने पर ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाकर तहरीर दी।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र की चौकी याकूतगंज गांव हुसैनुपर नौखंडा निवासी पूरन बहेलिया ने 23 वर्ष की पुत्री नेहा व बेटी कंचन की वर्ष 2021 में सामूहिक विवाह समारोह में गांव के संतोष व राजकुमार से शादी की थी। संतोष ब्याज पर रुपये देने का काम करता था। शादी के कुछ माह बाद ही पति सहित ससुरालीजन दहेज में बाइक की मांग कर नेहा को प्रताड़ित करने लगे। इसके तंग आकर नेहा डेढ़ वर्ष से मायके में आकर रहने लगी।
विज्ञापन

दो दिन पहले संतोष ने महिला थाने में पत्नी नेहा को विदा कराने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया था। इसको लेकर नेहा व पति संतोष में कहासुनी हो गई थी। बुधवार को संतोष ने नेहा के साथ मारपीट की। इससे तंग आकर नेहा ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन नेहा को लोहिया अस्पताल लेकर गए। वहां डॉक्टर ने नेहा को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची मां कमलेश, बहन कंचन, अंशिका, सलोनी, निक्की दहाड़े मारकर रोने लगी। मां ने दामाद सहित ससुरालीजनों पर दहेज में बाइक की मांग नहीं पूरी होने पर दहेज हत्या का आरोप लगाकर तहरीर दी। पुलिस ने जांच के बाद मुकदमा दर्ज करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed