फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Woman thrown out from her in-laws' house dies in her maternal home

Farrukhabad News: ससुराल से निकाली गई महिला की मायके में मौत

Fri, 03 Nov 2023 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Nov 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Woman thrown out from her in-laws' house dies in her maternal home
कायमगंज। नगर के मोहल्ला पाठक में मायके में इलाज करा रही महिला की मौत हो गई। पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मायके वालों ने दहेज की खातिर महिला का गला घोटकर घर से निकालने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


मोहल्ला पाठक निवासी सर्वेश शर्मा की 24 वर्षीय पुत्री शिवानी शर्मा की शादी नवंबर 2018 में जनपद कासगंज के मिशन चौराहा निवासी योगेश शर्मा के साथ हुई थी। शिवानी की मां का आरोप है कि शादी के बाद से पति व अन्य ससुरालीजन दहेज में बाइक व एक लाख की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। इसके बाद 23 जून की रात में उसका गला घोट दिया।
विज्ञापन

कासगंज पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण कराया। इसके बाद शिवानी को मायके वाले इलाज के लिए घर ले आए। तब से शिवानी का शहर के कई बड़े अस्पतालों में इलाज कराया गया। गुरुवार शाम शिवानी ने घर में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवानी के दृष्टि (4) व सृष्टि (2) वर्ष के दो बच्चे हैं। दोनों बच्चे मां के साथ थे। शिवानी की मां सुनीता ने कोतवाली में सूचना दी। इस पर एसआई नितिन कुमार व तहसीलदार अशोक कटियार मौके पर पहुंचे। तहसीलदार की मौजूदगी में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शिवानी की ओर से मुंसिफ न्यायालय में ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा विचाराधीन है। शिवानी के ससुरालीजनों को भी उसकी मौत की सूचना दी गई है मगर कोई नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed