फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Woman stuck in traffic dies due to heat wave

Farrukhabad News: जाम में फंसी महिला की लू से मौत

Mon, 17 Jun 2024 12:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
Woman stuck in traffic dies due to heat wave
फर्रुखाबाद। जाम में फंसी महिला की लू लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन

कायमगंज (फर्रुखाबाद) कोतवाली क्षेत्र के गांव जौरा निवासी बलवीर सिंह नोयडा में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। उनकी ससुराल हरदोई थाना व कस्बा लुनार में है। वह पत्नी रानी (30) व पुत्र वेदांत व पुत्री प्रिया के साथ ससुराल आए थे। रविवार को पत्नी व बच्चों को लेकर पांचाल घाट पहुंचे। गंगा स्नान के बाद पराग दूध डेयरी के पास सवारी का इंतजार कर रहे थे। मौके पर भीषण जाम लगा था। गर्मी बढ़ने के कारण रानी गश खाकर गिर पड़ी। पति बलवीर ने पानी डालकर पत्नी को उठाने का प्रयास किया। लेकिन वह होश में नहीं आई। स्थानीय लोगों के सहयोग से बलवीर पत्नी को पांचाल घाट के एक डॉक्टर के पास ले गया। डॉक्टर ने लोहिया अस्पताल ले जाने की सलाह दी। पति रानी को लोहिया अस्पताल लेकर आया। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। डा. अभय श्रीवास्तव ने बताया कि परिजनों ने गर्मी से तबीयत बिगड़ने की बात बताई गई थी। आशंका है कि लू से उसकी मौत हुई हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed