{"_id":"5f708ac38ebc3e5be028ba7e","slug":"woman-s-coil-loot-bike-rider-absconding-farrukhabad-news-knp585043194","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के कुंडल लूटकर बाइकर्स लुटेरे हो गए फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला के कुंडल लूटकर बाइकर्स लुटेरे हो गए फरार
विज्ञापन
कुंडल लुटने के बाद मां के साथ खड़ी पीड़ित पुत्री।
- फोटो : FARRUKHABAD
महिला के कुंडल लूट बाइक सवार फरार
नवाबगंज (फर्रुखाबाद)। बाइक सवार लुटेरों ने चलती बाइक पर झपट्टा मार महिला के कुंडल नोंच लिए। भाई ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ थाने में लूट की तहरीर दी है।
थाना क्षेत्र के मोहल्ला चिकन वाली गली निवासी सौरभ पुत्र भानू प्रताप रविवार को मां शारदा देवी व बहन कुसुमा देवी को बाइक पर बैठाकर जनपद एटा में बहन की ससुराल अरुणा नगर जा रहा था। बाइक पर मां शारद व पीछे बहन कुसुुमा बैठी थीं।
वीरपुर गांव के पास पीछे से सफेद रंग की अपाचे बाइक पर आए दो अज्ञात लुटेरों ने कुसुमा के कानों में झपट्टा मारकर कुंडल नोच लिए। जिससे उसका कान फट गया, कुसुमा के शोर मचाने पर सौरभ ने लुटेरों का थाना मेरापुर की चौकी अचरा तक पीछा किया। लेकिन लुटेरों का कोई पता नहीं चला। सौरभ मां और बहन को लेकर थाने पहुंचे और लूट की तहरीर दी है। एसओ राकेश शर्मा ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।