फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Woman's body found lying on the platform in in-laws' house, uproar

ससुराल में चबूतरे पर पड़ा मिला महिला का शव, हंगामा

Tue, 26 Apr 2022 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Woman's body found lying on the platform in in-laws' house, uproar
मोहम्मदाबाद। ससुराल में महिला का शव चबूतरे पर पड़ा मिला। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने हंगामा कर दिया। पुलिस ने फौजी पति सहित पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम में फांसी से दम घुटने के कारण मौत होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

कमालगंज थानाक्षेत्र के गांव भोजपुर निवासी आरती (27) की वर्ष 2017 में मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव अभयपुर रठौरा निवासी फौजी सुरदीन के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद आरती को दो जुड़वा बेटे हुए। सुरदीन अवकाश पर घर आया था। सोमवार शाम को गांव के एक ग्रामीण ने पिता राजेंद्र सिंह यादव को सूचना दी कि आरती की मौत हो गई है। उसका शव दरवाजे के पीछे चबूतरे पर पड़ा है।
विज्ञापन

इस पर राजेंद्र सिंह यादव, भाई सुनील, रवि, सुधीर व मां रामबेटी अन्य लोगों के साथ पुत्री की ससुराल पहुंचे। आरती का शव चबूतरे पर देखकर परिजन रोने लगे। घर में सुरदीन के अलावा कोई नहीं था। परिजनों ने दहेज की मांग कर आरती की हत्या करने का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सुरदीन से घटना के संबंध में पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरदीन ने पुलिस को बताया कि आरती ने खुद फांसी लगाई है। उसको डॉक्टर के पास लेकर गया था, जहां मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने राजेंद्र सिंह यादव की तहरीर पर पति सुरदीन, ससुर रामशंकर, सास, देवर सचिन, ननद खुशबू के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ मोहम्मदाबाद राजवीर सिंह गौर ने मौके पर जाकर छानबीन की। मंगलवार को पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया।

डॉ. सोमेश अग्निहोत्री, डॉ. सुमित सिंह ने वीडियोग्राफी के साथ शव का पोस्टमार्टम किया। सूत्रों के मुताबिक, पोस्टमार्टम में आरती की मौत फांसी लगने से दम घुटने के कारण हुई है। पुलिस के मुताबिक, घटना के पीछे वजह क्या रही इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed