फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   6,000 hectares of crops destroyed by floods; revenue officials engaged in survey.

Farrukhabad News: बाढ़ से छह हजार हेक्टेयर फसल बर्बाद, सर्वे में जुटे लेखपाल

Wed, 07 Oct 2026 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
6,000 hectares of crops destroyed by floods; revenue officials engaged in survey.
अमृतपुर। गंगा व रामगंगा में आई बाढ़ ने किसानों की कमर तोड़ दी है। दो माह तक खेतों में पानी भरा रहने से छह हजार हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल में खड़ी फसल नष्ट हो गई है। नुकसान का सर्वे लेखपालों द्वारा कराया जा रहा है।
विज्ञापन


बाढ़ से खरीफ की धान, उड़द, मूंग, तिल, बाजरा और गन्ने की फसल को भारी नुकसान हुआ है। लेखपाल किसानों के खेतों में पहुंचकर फसल के नुकसान का आकलन कर रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं, गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु से 15 सेंटीमीटर नीचे पहुंच गया है। बाढ़ का पानी गांवों की गलियों और घरों से निकलने लगा है। किसानों का कहना है कि लंबे समय तक खेतों में पानी भरा रहने से खरीफ की फसल पूरी तरह चौपट हो गई। रोजी-रोटी के संकट से भी जूझना पड़ा। उनका कहना है कि घरों से नमी और कीचड़ पूरी तरह सूखने तथा खेतों से पानी निकलने के बाद ही रबी की फसल की बोआई की जा सकेगी। खेतों में अभी पानी भरा होने से बोआई में देरी होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार शशांक सिंह ने बताया कि गंगा की बाढ़ से करीब चार हजार हेक्टेयर और रामगंगा की बाढ़ से 1100 से अधिक हेक्टेयर फसल का सर्वे किया जा चुका है। अभी सर्वे चल रहा है। सर्वे पूरा होने के बाद पात्र किसानों के खातों में मुआवजे की धनराशि भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed