फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   15 centers set up for paddy procurement

Farrukhabad News: धान की खरीद के लिए बनाए गए 15 केंद्र

Wed, 07 Oct 2026 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
15 centers set up for paddy procurement
फर्रुखाबाद। धान की फसल तैयार होने के साथ सरकारी खरीद के लिए तैयारी भी शुरू कर दी गई है। इसके लिए 15 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। शासन से धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 72 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाया गया है। किसानों को 2,441 रुपये प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन


इस वर्ष करीब 25 हजार हेक्टेयर में धान की खेती की गई है। इन दिनों फसल पकने लगी है। कुछ स्थानों पर फसल तैयार होने से किसान कटाई की व्यवस्था में लगे हैं। शासन के निर्देश पर एक नवंबर से धान की खरीद शुरू हो जाती है। इस बार धान की कीमत 2,441 रुपये प्रति क्विंटल तय की गई है, जबकि गत वर्ष 2,369 रुपये प्रति क्विंटल थी। धान की खरीद के लिए जिलाधिकारी ने 15 केंद्र बना दिए हैं, इसमें खाद्य विभाग के छह व पीसीएफ के नौ केंद्र निर्धारित हैं।
विज्ञापन

इन स्थानों पर बनेंगे क्रय केंद्र
खाद्य विभाग के छह क्रय केंद्रों में सातनपुर मंडी, कमालगंज मंडी, राजेपुर, कायमगंज मंडी व शमसाबाद उपमंडी व नवाबगंज में खरीद की जाएगी। वहीं, पीसीएफ के नौ क्रय केंद्रों में ब्लॉक बढ़पुर में आलू संघ सातनपुर, सहकारी समिति (बी पैक्स) बरौन, महलई, मोहम्मदाबाद में नीबकरोरी, पखना, पिपरगांव, हरकमपुर व कायमगंज में सहकारी समिति चिलसरा व कनासी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी आरएमओ रोली सिंह ने बताया कि खरीद शुरू करने के संबंध में अभी शासन से आदेश नहीं आया है। हालांकि, पिछले वर्षों में एक नवंबर से धान की खरीद शुरू की जाती रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed