{"_id":"6ac54585b4b654656a07a76e","slug":"principal-assumed-charge-after-the-stay-on-suspension-farrukhabad-news-c-222-1-frk1006-149709-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: निलंबन पर रोक के बाद प्रधानाचार्य ने संभाला कार्यभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: निलंबन पर रोक के बाद प्रधानाचार्य ने संभाला कार्यभार
विज्ञापन
कायमगंज। कन्या विद्यापीठ इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. विश्वमोहिनी पांडेय ने हाईकोर्ट से निलंबन पर रोक के बाद मंगलवार को कॉलेज पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। स्टाफ ने माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया।
प्रधानाचार्य ने प्रबंधक के एक जुलाई के निलंबन आदेश और जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) के चार अगस्त के अनुमोदन आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। उनकी ओर से कहा गया कि निलंबन का आधार बनी जांच रिपोर्ट उन्हें उपलब्ध नहीं कराई गई और अनुमोदन से पहले पक्ष रखने का अवसर भी नहीं दिया गया।
न्यायमूर्ति सिद्धार्थ नंदन की एकल पीठ ने निलंबन और अनुमोदन आदेश पर अगले आदेश तक रोक लगाते हुए राज्य सरकार से जवाब मांगा है। सुनवाई के मुद्दे पर दो खंडपीठों के फैसलों में मतभिन्नता के चलते मामले को मुख्य न्यायाधीश के समक्ष रखकर बड़ी पीठ को भेजने का निर्देश दिया गया है। बड़ी पीठ यह तय करेगी कि निलंबन के अनुमोदन से पहले संबंधित पक्ष को सुनवाई का अवसर देना जरूरी है या नहीं। प्रभारी डीआईओएस अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि विश्वमोहिनी पांडेय ने कालेज पहुंचकर चार्ज ले लिया है।