{"_id":"57e175b54f1c1bf641a83056","slug":"woman-s-body-found-in-canal","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में मिला युवती का शव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर में मिला युवती का शव
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
Updated Tue, 20 Sep 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
शव को को देखने के लिए लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव महमूदपुर पट्टी सफा में पुल के नीचे नहर में मंगलवार की दोपहर युवती का शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। शव को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ लग गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और शिनाख्त कराने के लिए आसपास गांव के लोगों को बुलाया लेकिन शिनाख्त नहीं
हो सकी। शव पर चोटाें के निशान और हाथपैर बंधे हुए होने पर ग्रामीण युवती की हत्या किए जाने की आशंका जता रहे है।गांव महमूदपुर पट्टी सफा के ग्रामीण नहर के पास पशुओं का चरा रहे थे। पशुओं को पानी पिलाने के लिए नहर के पास गए। वहीं पुल के नीचे झाड़ियों में युवती का शव देखा। इसकी
जानकारी मिलने पर दरोगा दलवीर सिंह और दरोगा हरिओम शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने गांव बरखेड़ा निवासी चौकीदार रामलडै़ते को बुलवाया और युवती के शव को बाहर निकाला गया। युवती का चेहरा काला पड़ चुका था। उसके गले में चोट के निशान थे। काले रंग के दुपट्टे से हाथ पैर बंधे
विज्ञापन
हुए थे। इसके साथ पतली रस्सी भी बंधी थी। पुलिस ने आसपास गांव के लोगों को शिनाख्त के लिए बुलाया। लेकिन शिनाख्त न होने पर पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। एसओ सुशील कुमार ने बताया कि शव को शिनाख्त के लिए 72 घंटे के लिए पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया है।