फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Woman robbed and gang-raped on the pretext of giving lift

Farrukhabad News: लिफ्ट देने के बहाने महिला से लूट व सामूहिक दुष्कर्म

Sat, 27 May 2023 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 May 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Woman robbed and gang-raped on the pretext of giving lift
कमालगंज। टेंपो का इंतजार कर रही महिला को लिफ्ट देने के बहाने बाइक चालक व उसका साथी ले गया। हाथ पैर बांधकर खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। दोनों ने मारपीट कर महिला से जेवर व नगदी लूटने के बाद रेलवे लाइन पर डाल दिया। मामले में एसपी, एएसपी व सीओ ने थाने पहुंचकर घटना के संबंध में पीड़िता से पूछताछ की। पुलिस ने एक नामजद व अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला बुधवार शाम कन्नौज जिले के छिबरामऊ स्थित बहन के घर से लौट रही थी। शाम करीब 6 बजे टेंपो चालक ने उसे जरारी में उतार दिया। जरारी से रजीपुर जाने वाले टेंपो का वह इंतजार कर रही थी। तभी वहां केला की ठेली लगाए युवक ने उससे कहा कि बाइक चालक भोला कमालगंज की ओर जा रहा है। उसके साथ चली जाओ। वह ठेली वाले की बात पर विश्वास कर बाइक पर बैठ गई। रास्ते में भोला को एक अज्ञात युवक मिला। दोनों ने कुछ दूर जाकर उसके साथ मारपीट कर चांदी की तोड़ियां, सोने के कुंडल व पांच हजार रुपये छीन लिए। चिल्लाने पर आरोपियों ने मुंह मे कपड़ा ठूंस दिया। उसे मक्के के खेत में ले गए। वहां आरोपियों ने हाथ पैर बांधकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। इसके बाद उसे बाइक पर बिठा कर रेलवे लाइन पर डाल कर चले गए। राहगीरों ने उसे रेलवे लाइन से हटाकर हाथ पैर खोले।
विज्ञापन

शुक्रवार को पीड़िता ने थाने पहुंचकर घटना की तहरीर पुलिस को दी। मामले में प्रभारी निरीक्षक अमरपाल सिंह, क्राइम इंस्पेक्टर चंद्रिका प्रसाद ने घटनास्थल पर जाकर जांच पड़ताल की। घटना की जानकारी पर शाम को एसपी अशोक कुमार मीणा व एएसपी डॉ संजय कुमार थाने पहुंचे। उन्होंने पीड़िता से पूछताछ कर बयान दर्ज किए। क्षेत्राधिकारी अमृतपुर रविंद्र नाथ राय ने जाकर घटनास्थल पर जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर जहानगंज के जरारी निवासी भोला व एक अज्ञात के खिलाफ मारपीट, लूट व सामूहिक दुष्कर्म की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया।एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। पीड़िता के बयान दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed