फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Woman riding tractor-trolley dies in collision with truck, eight injured

Farrukhabad News: ट्रक की टक़्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार महिला की मौत, आठ घायल

Fri, 30 Aug 2024 05:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2024 05:24 AM IST
विज्ञापन
Woman riding tractor-trolley dies in collision with truck, eight injured
फर्रुखाबाद। मथुरा में परिक्रमा कर नौ दिन बाद घर लौट रहे परिवार की ट्रैक्टर-ट्रॉली में ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में नौ लोग घायल हो गए। पांच घायलों को लोहिया अस्पताल लाया गया। वहा एक महिला ने दम तोड़ दिया, जबकि दो को गंभीर हालत में सैफई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

शाहजहांपुर जिले के थाना कलान के गांव मोहनापुर कलुआ निवासी रामफेरे के मिर्जापुर थाने के गांव सिंगहा युसूफपुर निवासी योगेंद्र की ट्रैक्टर-ट्राॅली से नौ दिन पहले 21 अगस्त को परिजन और रिश्तेदार मथुरा परिक्रमा करने गए थे। गुरुवार शाम वापस लौट रहे थे। कलान थाने के गांव सेटा के सामने बदायूं मार्ग पर सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में ट्रॉली पर बैठे नौ लोग घायल हो गए। घायलों को कलान ले जाया गया।
विज्ञापन

हालत गंभीर होने पर रामफेरे की पत्नी चिरइया (47), सिंगहा निवासी हरिनाथ की पत्नी राजेश्वरी देवी (61), अरेंद्र सिंह की पत्नी सोनी देवी (28), सराय तालुके निवासी भंवर पाल की पत्नी रेशमा (45), बेटी उपासना (17) को देर रात लोहिया अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर होने पर चिरइया को रेफर कर दिया। सैफई ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया। उसे दोबारा लोहिया अस्पताल लाया गया। शव मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामफेरे ने बताया कि उनके पांच बेटे राजीव, शिवम, अवनीश, आशीष, प्रांचल और दो बेटी मंजू व संजू हैं। ट्रैक्टर जोगेंद्र चला रहा था। बताया कि पत्नी ट्रक के पहिया के नीचे आ गई थीं। दो अन्य घायलों को भी रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed