{"_id":"6a0f1758ab8bb9e4b00974de","slug":"woman-misdeeds-under-false-pretext-man-later-refuses-to-marry-her-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्यार और धोखा: झांसा देकर किया युवती से दुष्कर्म, बाद में शादी से किया इन्कार, तीन साल तक लूटता रहा अस्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्यार और धोखा: झांसा देकर किया युवती से दुष्कर्म, बाद में शादी से किया इन्कार, तीन साल तक लूटता रहा अस्मत
Thu, 21 May 2026 08:02 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: Shikha Pandey
Updated Thu, 21 May 2026 08:02 PM IST
सार
Farrukhabad News: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कमालगंज थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवक ने बाद में शादी करने से इन्कार कर दिया। पीड़िता ने कीरतपुर निवासी युवक उत्कर्ष उर्फ आकाश, उसके पिता कलेक्टर सिंह और मां रामसखी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। युवती ने बताया कि तीन वर्ष से उसकी शादी की बातचीत उत्कर्ष से चल रही थी।
विज्ञापन
उत्कर्ष के माता-पिता ने अपनी पुत्री के विवाह के बाद शादी का आश्वासन दिया था। इसी दौरान उत्कर्ष ने शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाकर कई बार दुष्कर्म किया, अंतिम बार छह मई को किया था। जब युवती बातचीत करने उत्कर्ष के घर गई, तो तीनों ने उसे गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक ललित कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन