{"_id":"673103ee2d7a7437f40bfff4","slug":"woman-jumps-into-kali-river-due-to-family-dispute-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-104427-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: पारिवारिक विवाद में महिला ने काली नदी में चलाई छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: पारिवारिक विवाद में महिला ने काली नदी में चलाई छलांग
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। पारिवारिक कलह से परेशान एक महिला ने गुस्से में काली नदी पुल से छलांग लगा दी। खेतों में काम कर रहे लोगों की नजर पड़ी, तो पुलिस को सूचना दी। काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया। निजी डॉक्टर से इलाज कराने के बाद महिला को परिजनों के हवाले कर दिया गया।
थाना क्षेत्र के गांव बड़ा कछपुरा मदनपुर निवासी रमेश शाक्य की पत्नी ममता (50) का परिवार में विवाद होता रहता था। रविवार दोपहर में भी काफी झगड़ा हुआ। इसी से नाराज होकर ममता शाम करीब पांच बजे टेंपो पर सवार होकर काली नदी पुल पर पहुंची। कुछ देर खड़ी रहने के बाद उसने नदी के गहरे जल में छलांग लगा दी।
खेतों में काम कर रहे किसानों ने महिला को छलांग लगाते देख लिया। चीख-पुकार करके नदी के पुल पर पिकेट पुलिस को सूचना दी। चौकी प्रभारी राजेश गौतम पुलिस बल के साथ पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की मदद से महिला को बाहर निकाला। इसके बाद निजी डॉक्टर के यहां इलाज कराया गया। पुलिस की सूचना पर पहुंचे परिजनों को महिला सौंप दी गई। चौकी प्रभारी राजेश गौतम ने बताया कि महिला की तबीयत ठीक थी। परिजनों को हिदायत देकर घर भेज दिया गया है।