फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Woman hangs herself to death, murder charge filedWoman hangs herself to death, murder charge filed

Farrukhabad News: महिला ने फंदा लगाकर जान दी, हत्या का आरोप

Sun, 12 Apr 2026 12:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sun, 12 Apr 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Woman hangs herself to death, murder charge filedWoman hangs herself to death, murder charge filed
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव याकूतगंज में शनिवार शाम महिला ने घर में पंखे में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने जांच के बाद फंदे से शव उतारा। भाई ने ससुरालीजन पर बहन की हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


याकूतगंज निवासी हरिशंकर कर्नाटक में प्राइवेट नौकरी करता है। उसकी पांच वर्ष पूर्व शादी हुई थी। उसके एक चार वर्ष का बेटा है। उसकी पत्नी संध्या बाथम व बेटे सहित घर में ससुरालीजन के साथ रहती है। शनिवार को संध्या घर के कमरे में पंखे से लटका मिला। उस दौरान ससुर रामकिशोर व सास गांव में बन रहे दूसरे घर में काम कर रहे थे। काफी देर बाद नाबालिग ननद घर पहुंची और अपनी भाभी को फंदे पर लटका देख चीख पड़ी। शोर सुनकर पास-पड़ोस के लोग आ गए। इस बीच सास-ससुर भी घर पहुंचे। प्रधान की सूचना पर याकूतगंज चौकी पुलिस के अलावा फतेहगढ़ कोतवाल व फाॅरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। फाॅरेंसिक टीम ने जांच कर साक्ष्य जुटाने के बाद शव फंदे से उतारा। इसी बीच सूचना पाकर फतेहगढ़ के मोहल्ला ग्वालटोली निवासी महिला का भाई भी पहुंच गया। उसने बहन की हत्या का आरोप लगाया।
विज्ञापन

पति हरिशंकर को भी फोन पर घटना की जानकारी दी गई। कोतवाल रणविजय सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पर वह मौके पर गए थे। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। महिला के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। भाई ने अभी किसी प्रकार की तहरीर नहीं दी है। पति को घर पहुंचने में दो-दिन का समय लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed