फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Woman hangs herself over domestic dispute

Farrukhabad News: घरेलू विवाद में महिला ने फंदा लगाया

Wed, 06 Mar 2024 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
Woman hangs herself over domestic dispute
अमृतपुर। घरेलू विवाद में महिला ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने जांच कर परिजनों से पूरे मामले की जानकारी की।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव गुढ़ेरा निवासी पूनम शाक्य (29) का कई दिनों से पति अजीत, देवर इंद्रजीत व सास से घरेलू विवाद चल रहा था। जानकारी होने पर जनपद शाहजहांपुर थाना अल्लाहगंज गांव कन्हाई निवासी पूनम के पिता मेंबरपाल शाक्य सोमवार को बेटी की ससुराल आए थे। उन्होंने दामाद अजीत व पुत्री पूनम सहित ससुरालीजनों से बात कर मामले को रफा-दफा कर दिया था।
इसके बाद वह घर वापस चले गए थे। पूनम ने रात को बेटी दिव्यांशी व अंजली को पति अजीत के पास सुला दिया। रात में किसी समय पूनम ने पंखे के कुंडे में फंदा लगाया और लटक गई। सुबह छह बजे ननद ने भाभी पूनम को फंदे पर लटका देखा तो शोर मचाया। शोर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

सूचना पर पिता मेंबरपाल भी परिजनों के साथ आ गए। एसओ मीनेश पचौरी व फाेरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। मेंबर पाल ने बताया कि बेटी पूनम की 13 वर्ष पहले अजीत के साथ शादी की थी। घरेलू विवाद की जानकारी पर सोमवार को बेटी के घर आए थे, उसको समझाया भी था। उसका देवर से कई बार विवाद हुआ था। पुलिस ने जांच के बाद शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ मीनेश पचौरी ने बताया कि घरेलू विवाद में महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed