फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Woman hangs herself and hangs, accused of dowry death

फांसी लगाने से महिला की मौत, दहेज हत्या का आरोप

Mon, 08 Mar 2021 10:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
Woman hangs herself and hangs, accused of dowry death
काजल का फाइल फोटो। - फोटो : FARRUKHABAD
महिला ने फंदा लगाकर जान दी, दहेज हत्या का आरोप
विज्ञापन

जहानगंज। महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची मां ने बेटी की सास के साथ मारपीट कर दी। लोगों ने किसी तरह मामला शांत किया। पिता ने दहेज में बाइक न देने पर बेटी की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने सास व उसके भाई को हिरासत में ले लिया है।
थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी परचून दुकानदार शिवम गुप्ता की शादी ढाई वर्ष पहले मोहम्मदाबाद के मोहल्ला अवंतीबाई नगर निवासी रवींद्र गुप्ता की पुत्री काजल (25) से हुई थी। ससुरालीजन दहेज में बाइक की मांग कर काजल को प्रताड़ित करते थे। दो माह पहले भी इन लोगों ने उसके साथ मारपीट की थी। पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह काजल कमरे में रस्सी से बनाए फंदे पर लटक गई।
विज्ञापन

ससुरालीजनों ने देखा तो कैंची से रस्सी काटकर काजल को उतार लिया। शिवम ने ससुर रवींद्र गुप्ता को काजल के बीमार होने पर लोहिया अस्पताल ले जाने की जानकारी दी। जब रवींद्र लोहिया अस्पताल पहुंचे तो बताया कि नर्सिंग होम लेकर गए हैं। इस पर रवींद्र व उनके परिजन कस्बा जहानगंज स्थित बेटी के घर पहुंचे। वहां बाहर खड़ी बोलेरो में काजल मृत पड़ी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवम, उसके पिता सुधीर गुप्ता, भाई छोटू, बहन छुटकी घर से गायब थे। घर पर शिवम की मां नीरज देवी और उनके भाई हरिओम मौजूद थे। गलत सूचना देने पर काजल की मां निर्मला का नीरज देवी से विवाद हो गया। वहां पर मारपीट होने लगी। लोगों ने किसी तरह बीचबचाव किया।
सूचना पर सीओ मोहम्मदाबाद सोहराब आलम, एसओ दिनेश गौतम मौके पर पहुंचे। पुलिस ने नीरज व हरिओम को हिरासत में ले लिया। उन्होंने बताया कि काजल ने फांसी लगाई थी। पुलिस को घर के अंदर रस्सी व कैंची पड़ी मिली। पिता रवींद्र ने दहेज में बाइक न देने पर पुत्री की फांसी लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ दिनेश गौतम ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद परिजन तहरीर देंगे।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट की कॉपी न मिलने पर लगाया जाम
काजल की पोस्टमार्टम रिपोर्ट की कॉपी न मिलने पर परिजनों ने जहानगंज-फतेहगढ़ मार्ग पर शाम शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही एसओ दिनेश गौतम फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। काजल कि पिता रवींद्र गुप्ता ने आरोप लगाया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट की फोटोकॉपी नहीं लेने दी।

एसओ ने समझाया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट मंगलवार सुबह मिल जाएगी। तहरीर लिखकर देंगे तो मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा। इस पर परिजनों ने शव को सड़क से उठाकर ससुराल में मकान के सामने रख दिया। पोस्टमार्टम में काजल की मौत फांसी लगने से दम घुटने से छह घंटे पहले होना बताई गई। विसरा सुरक्षित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed