{"_id":"63f283e0bab57e9b2803904d","slug":"woman-hanged-herself-in-domestic-dispute-farrukhabad-news-c-12-1-87461-2023-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रूखाबाद: घरेलू विवाद में महिला ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रूखाबाद: घरेलू विवाद में महिला ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
अमृतपुर। घरेलू विवाद में महिला ने कमरे के कुंडे में फंदा लगाकर जान दे दी। जानकारी पर पहुंचे महिला के भाई ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना क्षेत्र के गांव अमृतपुर निवासी सूरज सिंह की पत्नी प्रांशी (35) ने शनिवार की शाम को घरेलू विवाद में कमरे में पंखे के कुंडे पर साड़ी से फंदा लगाकर लटक गई। पति जब कमरे में आया तो प्रांशी को फंदे पर लटका हुआ पाया। सूरज के शोर मचाने पर परिजन व आस-पास के ग्रामीण मौके पर आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारा।
सीओ अम़ृतपुर रवींद्र नाथ राय भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से सूरज की पत्नी के आत्महत्या करने की की जानकारी की। मामले की जानकारी मिलने पर जनपद शाहजहांपुर थाना मिर्जापुर के अहियापुर निवासी मृतका का भाई महेंद्र परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे। महेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। सूत्रों के मुताबिक प्रांशी की मौत फंदा कसने से दम घुटने के कारण हुई। उसके दो बेटे अमित और सुमित हैं।