फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Woman goes after husband's death, steals cash and jewelery from home

Farrukhabad News: पति की मौत पर गई महिला, घर से नकदी-जेवर चोरी

Sat, 10 Feb 2024 02:52 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Feb 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
Woman goes after husband's death, steals cash and jewelery from home
कायमगंज। नगर के मोहल्ला पाठक में पति की मौत पर बच्चों के साथ गईं महिला के बंद घर को चोरों ने निशाना बना लिया। ताले तोड़कर नकदी व जेवर चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामले की छानबीन की। इसके अलावा दो और मोहल्लों में चोरों ने चोरी का प्रयास किया।
विज्ञापन


कुलदीप पाल पत्नी अनीता पाल व बच्चों के साथ कायमगंज नगर के मोहल्ला पाठक नई कालोनी में रहते थे। पिछले तीन साल से कुलदीप कैंसर से पीड़ित थे। 20 जनवरी को बीमारी के चलते कुलदीप की मौत हो गई। कुलदीप के शव के साथ उनकी पत्नी व बच्चे गांव चले गए। तब से वे गांव में ही रह रहे थे।
विज्ञापन

गुरुवार रात चोरों ने उनके बंद घर का ताला तोड़ दिया। अंदर घुसे चोरों ने कमरे व किचिन के ताले तोड़ दिए। वहां रखी अलमारी व बक्सों के ताले तोड़कर कीमती जेवर व नकदी चोरी कर ले गए। गुरुवार रात मोहल्ले के लोगों ने ताला टूटा देख परिजनों को जानकारी दी। इस पर कुलदीप के पिता सुरेश पाल व अन्य आए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौका मुआयना किया। मकान बंद कर वह फिर गांव चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर बाद कुलदीप की पत्नी अनीता पाल व बच्चे आवास पर पहुंचे। कमरे में सारा सामान बिखरा पड़ा था। सुनीता ने बताया कि एक तो पति की मौत का दुख ऊपर चोर सारा सामान ले गए। चोर गले का हार, झुमकी, चार जोड़ी पायल, मंगलसूत्र, तीन अंगूठी व 10 हजार रुपये चोरी कर ले गए।

मोहल्ला सदवाड़ा में प्लाईवुड व्यापारी आलोक शाक्य की गोदाम में चोरों ने ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया। मोहल्ला नई बस्ती निवासी सुरेंद्र कुमार के बंद घर का ताला तोड़ने का प्रयास किया। मोहल्ले के लोग जाग गए। इससे चोर भाग गए। इंस्पेक्टर रामअवतार ने बताया कि चोरी के प्रयास का मामला संज्ञान में आया था। चोरी की सूचना नहीं है। सूचना मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed