{"_id":"646132468bd6276388067bd4","slug":"woman-expelled-for-not-meeting-the-demand-of-two-lakhs-farrukhabad-news-c-12-1-233891-2023-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: दो लाख की मांग न पूरी होने पर महिला को निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: दो लाख की मांग न पूरी होने पर महिला को निकाला
Mon, 15 May 2023 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Mon, 15 May 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
शमसाबाद। दहेज में दो लाख की मांग पूरी न होने पर ससुराली वालों ने महिला को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई।
थाना क्षेत्र के गांव दलेलगंज निवासी रंजना देवी की दो वर्ष पूर्व जनपद कासगंज कोतवाली व कस्बा पटियाली निवासी युवक के साथ शादी हुई थी। शादी के कुछ माह बाद ही पति सहित ससुरालीजन दहेज में दो लाख रुपये की मांग कर रंजना को प्रताड़ित करने लगे। रंजना के जानकारी देने पर मायके पक्ष के लोगों ने पंचायत कर मामले को रफा-दफा करने का प्रयास किया। इसी बीच रंजना ने एक पुत्र को जन्म दिया।
इसके बावजूद भी ससुराली वालों ने दहेज में नगदी व बाइक की मांग करना नहीं छोड़ा। मांग पूरी न होने पर ससुराली वालों ने रंजना को मारपीट कर घर ने निकाल दिया। एसओ मनोज भाटी ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।