फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Woman electrocuted to death, relatives beat employee

करंट से झुलसी महिला की मौत, परिजनों ने कर्मचारी को पीटा

Sun, 13 Nov 2022 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Nov 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Woman electrocuted to death, relatives beat employee
फर्रुखाबाद। करंट से झुलसी महिला की हालत बिगड़ने पर गुस्साए परिजनों ने निजी अस्पताल के कर्मचारी को पीट दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने झुलसी महिला को लोहिया अस्पताल भिजवा दिया। वहां कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने निजी अस्पताल डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया।
विज्ञापन

जहानगंज थाने के गांव महरूपुर बीजल निवासी सोनी (25) दिल्ली में पति रोशन लाल के साथ रहती थी। वह कुछ दिन पहले करंट लगने से झुलस गई थी। परिजन सोनी को लेकर मसेनी निवासी मौसी महादेवी के घर पहुंचे। महादेवी ने उसे पास के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि रविवार दोपहर में सोनी की इंजेक्शन लगाने के बाद हालत बिगड़ गई। शाम करीब पांच बजे सोनी के परिजन पहुंचे और उन्होंने अस्पताल के फार्मासिस्ट को पकड़कर पीट दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर सोनी को लोहिया अस्पताल भिजवा दिया। वहां कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया। मारपीट करने में एक युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल संचालक का कहना है कि सोनी के ब्लड कम होता जा रहा था। कई बार परिजनों से बड़े अस्पताल में ले जाने को कहा, मगर वह नहीं ले गए। देर शाम तक अस्पताल में पुलिस बल तैनात था। पुलिस ने परिजनों जांच के बार कार्रवाई का भरोसा दिया है।

नाम बदलकर दोबारा चालू हुआ अस्पताल
अस्पताल संचालक और स्वास्थ्य महकमे में गहरी पैठ है। पिछली साल एक महिला की बच्चा दानी निकालने के आरोप के बाद अस्पताल में बवाल हुआ था। इसे सील कर दिया गया। मगर सेटिंग करके नाम के आगे श्री लगाकर दोबारा चालू कर दिया गया। यही वजह है कि अस्पताल में आए दिन मरीजों के साथ घटनाएं होती रहती हैं। इसके बाद भी जिम्मेदार मौन साधे बैठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed