{"_id":"67f41431d3c88f84b7060d28","slug":"woman-dies-under-suspicious-circumstances-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-105853-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत
Mon, 07 Apr 2025 11:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Mon, 07 Apr 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। किराए के मकान में रह रही एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पति ने नहाने के बाद सीढ़ी से उतरते समय फिसलने की बात कही। हालांकि मृतका की बहन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मायके वालों का इंतजार कर रही है।
कानपुर के सचेंडी निवासी अरविंद कुमार 20 साल से कादरीगेट थाने के मोहल्ला विकासनगर में रमाकांत सिंह के यहां किराए पर पत्नी अनन्या (35) व तीन बेटियों संग रहते हैं। वह टाइल्स लगाने का काम करते हैं। सोमवार सुबह वह काम पर चले गए। दोपहर करीब 12 बजे बेटी ने फोन पर मां के सीढ़ी से गिरने की सूचना दी। इस पर वह घर पहुंचे, तो पेट में दर्द होने की जानकारी दी।
अरविंद ने बताया कि उन्होंने मेडिकल स्टोर से दवा लाकर दे दी। शाम साढ़े तीन बजे अचानक चिल्लाने के बाद पत्नी की मौत हो गईं। इसकी जानकारी अनन्या की बहन को दी, तो उन्होंने पुलिस को बताया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पति से घटना की जानकारी ली। मायके वालों से बातचीत भी की। उन्होंने बताया कि वह रास्ते में हैं।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर आमोद कुमार सिंह ने बताया कि महिला की 12 साल पहले शादी हुई थी। मायके पक्ष के लोगों के आने के बाद जांच पड़ताल कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उसके तीन बेटियां हैं। फिलहाल शव घर पर रखा हुआ है।