फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Woman dies three days after delivery

Farrukhabad News: प्रसव के तीन दिन बाद महिला की मौत

Thu, 11 Apr 2024 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
Woman dies three days after delivery
कंपिल। प्रसव के तीन दिन बाद महिला की सीएचसी में मौत हो गई। पुलिस ने अंतिम यात्रा रोक कर पंचनामा भरा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि ससुरालीजन व मायके पक्ष के लोग पोस्टमार्टम नहीं कराने को लेकर विरोध करते रहे।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव भरथरी निवासी रीना (25) को तीन दिन पहले प्रसव पीड़ा हुई। रीना को कायमगंज के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। रीना ने पुत्र को जन्म दिया। कुछ देर बाद मासूम की मौत हो गई। परिजन रीना का उपचार करवाकर उसको घर ले आए। मंगलवार देर रात रीना की हालत बिगड़ गई। पति शिवनंदन ने रीना को सीएचसी कायमगंज में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान रीना की मौत हो गई। सीएचसी से रीना की मौत के संबंध में मीमो कोतवाली भेजा गया।
विज्ञापन

परिजन रीना के शव को घर ले गए। शिवनंदन की सूचना पर मायके पक्ष के लोग भी आ गए। परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए गंगा घाट पर ले गए। उसी दौरान सीओ कायमगंज सत्येंद्र सिंह, कंपिल एसओ जितेंद्र चौधरी गंगा घाट पर पहुंचे। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर हंगामा कर दिया। सीओ ने दोनों पक्षों को समझाया। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सत्येंद्र सिंह ने बताया शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed