{"_id":"5f8f1be08ebc3e9b91747a6e","slug":"woman-dies-of-fever-fear-of-dengue-farrukhabad-news-knp5896731186","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहानगंज में महिला की बुखार से मौत, डेंगू की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहानगंज में महिला की बुखार से मौत, डेंगू की आशंका
विज्ञापन
महिला की बुखार से मौत, डेंगू की आशंका
जहानगंज। छह दिन से बुखार से पीड़ित महिला की कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। जांच में प्लेटलेट्स कम पाए जाने से डेंगू की आशंका जताई गई है। महिला की बेटी की चार दिन बाद बरात आनी है। मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया।
जहानगंज निवासी अनीस अहमद की पत्नी मैराज बेगम (40) को 14 अक्तूबर की शाम बुखार आने पर गांव के ही एक डॉक्टर से दवाई ली गई। फायदा न होने पर परिजन दूसरे दिन फर्रुखाबाद के एक निजी अस्पताल ले गए। प्लेटलेट्स घटने से डॉक्टर की सलाह पर वहां से कानपुर ले जाकर निजी हास्पिटल में भर्ती कराया।
वहां उपचार के दौरान मंगलवार को मैराज बेगम की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि कानपुर में डॉक्टर ने डेंगू की आशंका जताई थी। अनीस के चार बच्चों में बड़ी बेटी रानी(20) की 24 अक्तूबर को बरात आनी है। पुत्र साहब अली(18), साहिल(10) व बेटी नूरी(14) हैं। गांव में इससे पूर्व बुखार से पांच लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
गांव में गंदगी के अंबार
जहानगंज में गंदगी के चलते बुखार पांव पसार रहा है। तालाब गंदगी से भरा पड़ा है, लेकिन कोई सफाई कराने वाला नहीं है। वहीं दो दिन पूर्व नालियों की सफाई की गई तो नाले की गंदगी उठाई ही नहीं गई। इससे सफाई की जगह गलियां गंदगी से पटी हैं। इसी के चलते संक्रामक रोग बढ़ते जा रहे हैं। ग्रामीणों ने सफाई कराने की मांग की।