फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Woman dies during treatment, negligence alleged

Farrukhabad News: इलाज के दौरान महिला की मौत, लापरवाही का आरोप

Sun, 26 Oct 2025 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sun, 26 Oct 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Woman dies during treatment, negligence alleged
फोटो- 05, मृतका आरती शाक्य का फाइल फोटो।
फर्रुखाबाद। बुखार से पीड़ित महिला की निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। ससुरालियों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। पति की सूचना पर पुलिस पहुंची।
विज्ञापन

वहीं, मायके वालों ने ससुरालियों पर सही इलाज न कराने का आरोप लगाकर विवाद किया। मऊदरवाजा थाने के गांव चौरसिया मझोला निवासी मधुर शाक्य की पत्नी आरती शाक्य (28) पांच दिन से बुखार से पीड़ित थीं।
विज्ञापन

मधुर ने शनिवार शाम आरती को चौक स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान सुबह करीब सात बजे आरती ने दम तोड़ दिया। इस पर ससुरालियों ने विवाद शुरू कर दिया। मधुर ने इसकी सूचना पुलिस को दी। कुछ देर में पहुंची पुलिस ने जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान शमसाबाद के गांव ललौर निवासी आरती के पिता अशोक शाक्य और भाई आदेश पहुंचे। उन्होंने ससुरालियों पर आरती का सही इलाज न कराने का आरोप लगाया। उन्होंने मधुर को जेल भिजवाने की धमकी दी। दोनों पक्षों के रिश्तेदारों ने मामला शांत कराया।
आरती के छह साल का पुत्र आरजू है। आरती की वर्ष 2018 में शादी हुई थी। मधुर ने बताया कि ससुरालीजन गलत आरोप लगा रहे हैं। अस्पताल कर्मी सही करने का भरोसा देते रहे और पत्नी की मौत हो गई। इंस्पेक्टर राजीव पांडेय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
मायके वालों का हंगामा, नहीं उठने दिया शव

फर्रुखाबाद। इलाज के दौरान मौत के बाद पति ने आरती का पोस्टमार्टम कराया। देर शाम अंतिम संस्कार की तैयारी करते ससुरालियों को मायके वालों ने शव नहीं उठने दिया। इस पर दोनों पक्षों में हंगामा हो गया।

मायके वाले आरती की बेटी के नाम दो लाख रुपये जमा करने के बाद ही शव उठने देने की बात कहने लगे। रात आठ बजे दोनों पक्ष अंतिम संस्कार की बजाय शव घर ले जाने पर राजी हुए। इसके बाद ही दोनों पक्ष चौरसिया मझोला गांव की ओर रवाना हो गए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed