{"_id":"652ae2b0b9db71ba650aaf34","slug":"woman-dies-due-to-collision-with-container-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-4019-2023-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: कंटेनर की टक्कर से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: कंटेनर की टक्कर से महिला की मौत
Sun, 15 Oct 2023 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sun, 15 Oct 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
संकिसा। कंटेनर की टक्कर से महिला की मौत हो गई।
मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव पिलखना के मजरा नगला शंभू निवासी विनोद कुमार पाल का पुत्र प्रवीण पाल ई-रिक्शा चलाता है। शनिवार को प्रवीण पाल अपनी मां मंजू देवी (45) को ई-रिक्शा में बैठाकर गांव रसूलपुर दुकान पर राशन लेने के लिए जा रहा था। उसी दौरान संकिसा के पास कंटेनर ने ई-रिक्शा में पीछे से टक्कर मार दी। रिक्शा पलट जाने से उसमें सवार मंजू देवी की मौके पर ही मौत हो गई। प्रवीण के हल्की चोट आई। ग्रामीणों ने कंटेनर चालक जनपद एटा थाना नयागांव गांव नगला पट्टी निवासी संजेश कुमार को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंचे पति विनोद कुमार, प्रवीण, दीपक, ललित व पुत्री लक्ष्मी देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। एसओ दिग्विजय सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।