फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Woman dies after falling into well

Farrukhabad News: कुएं में गिरने से महिला की मौत, हत्या का आरोप

Mon, 26 Dec 2022 11:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Dec 2022 11:13 PM IST
विज्ञापन
Woman dies after falling into well
तारा देवी की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
संकिसा। कुएं में गिरने से महिला की मौत हो गई। पति ने गांव के ही ग्रामीण व उसके परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया। सूचना पर सीओ कायमगंज व एसओ ने मौके पर जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दूसरे पक्ष ने पति सहित कई लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव ऊनरपुर निवासी सुरेंद्र सिंह यादव की पत्नी तारा देवी (50) सोमवार को घर के पास स्थित खेत में बने कुएं पर गई थी। वहां पैर फिसलने से वह कुंए में गिर गई। खेत में खेल रहे एक बच्चे ने पुत्र आदर्श को घर जाकर कुएं में किसी महिला के गिरने की बात बताई।
विज्ञापन

आदर्श मौके पर पहुंचा और मां तारा देवी को कुएं के अंदर पड़ा हुआ देखा। उसने गांव के लोगों की मदद से मां को बाहर निकाला और यूपी 112 पर सूचना दी। पुलिस के आने से पहले तारा देवी की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति सुरेंद्र सिंह सहित पुत्र सचिन, गोविंद, सुमित भी मौके पर आ गए। सुरेंद्र ने गांव के सतीश व उसके परिजनों पर पत्नी तारा देवी को कुएं में धक्का देकर हत्या करने का आरोप लगाया। सूचना पर सीओ सोहराब आलम व एसओ दिग्विजय सिंह मौके पर पहुंचे। जांच पड़ताल में तारा देवी के पैर फिसलने से कुंए में गिरने की बात सामने आई।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सतीश के भाई गिरीश ने रविवार को सुरेंद्र सिंह, संजय सिंह, गोविंद, सचिन, रामबरन, सुमित उर्फ बिनंकी लाल के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें आरोप लगाया कि 24 दिसंबर की शाम को यह सभी लोग लाठी- डंडे लेकर घर में घुस आए और मारपीट की।

इसमें भाई सतीश चंद्र उसकी पत्नी किताबश्री, मीना देवी, संजीव, अनिल घायल हो गए थे।
सीओ सोहराब आलम ने बताया कि तारा देवी पैर फिसलने से कुएं में गिर गई और उनकी मौत हो गई। धक्का देने का आरोप गलत है। दूसरे पक्ष से सुरेंद्र आदि के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed