फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Woman dies after falling from bike, family distressed

Farrukhabad News: बाइक से गिरकर महिला की मौत, परिजन बेहाल

Thu, 19 Dec 2024 11:35 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Thu, 19 Dec 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
Woman dies after falling from bike, family distressed
कमालगंज। पति के साथ ससुराल से मायके जा रही महिला रास्ते में बाइक से सड़क पर गिर गई। सिर में गंभीर चोट आने पर महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

कस्बा के मोहल्ला शास्त्री नगर द्वितीय निवासी शान मोहम्मद बुधवार को पत्नी मेहरीन (22) को लेकर जहानगंज के जरारी स्थित ससुराल गया था। गुरुवार सुबह वह बाइक से वापस घर लौट रहा था। तभी रास्ते में ईसापुर गांव के निकट बाइक का पहिया गड्ढे में जाने से झटका लगते ही मेहरीन नीचे गिर गई। सिर में गंभीर चोट आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।


घटना की जानकारी मायके पहुंची तो परिजन भी मौके पर आ गए। शान मोहम्मद पत्नी के शव को लेकर कस्बा स्थित घर पहुंचा। ग्रामीणों ने बताया कि रजीपुर से उधरनपुर तक सड़क की हालत बहुत खराब है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed