फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Woman dies after being hit by goods train

Farrukhabad News: मालगाड़ी की चपेट में आकर महिला की मौत

Sun, 10 Mar 2024 12:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after being hit by goods train
कायमगंज। ट्रेन से उतरकर घर जाने के लिए रेलवे लाइन पार कर रही महिला मालगाड़ी की चपेट में आ गई। इससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद रेलवे लाइन पर भारी भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन


कंपिल थाना क्षेत्र के गांव त्योर खास के मजरा किन्नर नगला निवासी जंगबहादुर दुबे की पत्नी रेवती (73) गुरसहायगंज के गांव मोहना में बेटी नेमा के यहां गईं थीं। शनिवार दोपहर वे बेटी के पुत्र पंकज के साथ लखनऊ-कासगंज पैसेंजर ट्रेन से कायमगंज रेलवे स्टेशन पर उतरीं।
विज्ञापन

पंकज सामान लेकर आगे निकल गया। स्टेशन से अपने घर जाने के लिए वह रेलवे लाइन पार कर रहीं थीं। उसी समय अचानक मालगाड़ी आ गई। उसकी चपेट में आकर उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। घबराहट में पंकज घटनास्थल पर नहीं पहुंचा। पंकज ने परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिश्तेदार व परिजन पहुंच गए। उन्होंने महिला की पहचान कर ली। जीआरपी व आरपीएफ मौके पर पहुंच गई। जीआरपी ने शव रेलवे लाइन से हटाकर चौकी पर रख दिया। इसके बाद परिजन भी पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि रेवती बेटी के घर गईं थीं। वापसी में रेल लाइन पार करते समय हादसा हो गया। रेवती के तीन पुत्र राजीव, सुधीर, सुशील हैं।अचानक हुए हादसे से परिवार काफी दुखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed