{"_id":"6855b17a41efefb2ea0ad802","slug":"woman-died-due-to-electric-shock-farrukhabad-news-c-222-1-frk1002-125857-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: महिला की करंट से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: महिला की करंट से मौत
Sat, 21 Jun 2025 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sat, 21 Jun 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। खेत में गई महिला की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
थाना मेरापुर के गांव हमीरखेड़ा निवासी राजीव कुमार पत्नी सुनीता देवी(35) शुक्रवार सुबह करीब 5.30 बजे खेतों की तरफ गई थी। गांव के ही मेघ सिंह ने अपने मक्के के खेत के चारों तरफ वनरोज रोकने के लिए लोहे के तारों में करंट छोड़ रखा है। तार की चपेट में आने से सुनीता को करंट लग गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उधर से गुजर रहे ग्रामीणों ने सुनीता को खेत में पड़ा देखा तो उसके घर जाकर जानकारी दी। सुनीता के परिजन मौके पर पहुंचे तथा पुलिस को सूचना दी। परिजन निजी वाहन से सुनीता देवी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद लाए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि मामला मेरापुर थाना क्षेत्र का है। मेरापुर थाने में सूचना कर दी गई थी।