फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Woman beaten to death with sticks, there was a dispute over brick laying, husband, wife and son in custody

Farrukhabad: महिला की लाठियों से पीटकर हत्या, ईंट पथाई को लेकर हुआ था विवाद, पति-पत्नी सहित पुत्र हिरासत में

Tue, 06 Feb 2024 02:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Tue, 06 Feb 2024 02:48 AM IST
सार

Farrukhabad Murder: कोतवाल हरिश्याम सिंह ने बताया कि भट्ठे पर ईंट पथाई को लेकर हुए विवाद में रविवार शाम मारपीट हुई थी। इस संबंध में पुलिस को सूचना नहीं दी गई। सोमवार सुबह घायल महिला की मौत हो गई।

विज्ञापन
Woman beaten to death with sticks, there was a dispute over brick laying, husband, wife and son in custody
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले में ईंट पथाई को लेकर हुए विवाद में महिला की लाठी-डंडों से प्रहार कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने पति की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने पति-पत्नी व पुत्र को हिरासत में ले लिया है। फोरेंसिक टीम ने मौके पर नमूने एकत्र किए।

विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव धंसुआ निवासी रानू कटियार के ईंट-भट्ठे पर मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला बाग रठौरा निवासी सर्वेश उर्फ साधु, पत्नी राजेश्वरी (35) व बच्चों के साथ चार वर्ष से ईंट पथाई का काम कर रहा है। रामरतन परिवार सहित भट्ठे पर ही झोपड़ी डालकर रह रहा है।
विज्ञापन

गांव का दिनेश भी परिवार सहित भट्ठे पर रहकर ईंट पथाई का काम करता है। रविवार को सर्वेश उर्फ साधु बाजार गया था। शाम लगभग 7:30 बजे राजेश्वरी का ईंट पथाई को लेकर पड़ोसी मजदूर दिनेश से विवाद हो गया। दिनेश, उसकी पत्नी मिथलेश, पुत्र आकाश व पुत्री शिवांगी ने लाठी-डंडों से राजेश्वरी पर हमला कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

घरेलू उपचार करने के बाद झोपड़ी में सुला दिया
शोर सुनकर पुत्री पायल व अन्य मजदूरों ने बीच-बचाव किया। गंभीर रूप से घायल राजेश्वरी का घरेलू उपचार करने के बाद झोपड़ी में सुला दिया गया। सोमवार सुबह तीन बजे राजेश्वरी की मौत हो गई। सर्वेश ने पुलिस को आठ बजे सूचना दी।

पुलिस ने सर्वेश की तहरीर पर दर्ज किया मुकदमा
जानकारी पर सीओ सिटी प्रदीप कुमार सिंह, कोतवाल हरिश्याम सिंह, चौकी इंचार्ज सेंट्रल जेल धमेंद्र कुमार फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सर्वेश सहित अन्य मजदूरों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी की। पुलिस ने सर्वेश की तहरीर पर दिनेश कुमार, मिथलेश, आकाश व शिवांगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

भट्ठे पर ईंट पथाई को लेकर हुआ था विवाद
फोरेंसिक टीम ने मौके पर नमूने एकत्र किए। पुलिस ने दिनेश, मिथलेश व आकाश को पकड़ लिया। कोतवाल हरिश्याम सिंह ने बताया कि भट्ठे पर ईंट पथाई को लेकर हुए विवाद में रविवार शाम मारपीट हुई थी। इस संबंध में पुलिस को सूचना नहीं दी गई। सोमवार सुबह घायल महिला की मौत हो गई। मुकदमा दर्ज कर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल
राजेश्वरी के पांच बच्चे है। इसमें पायल, रितिक, अंजली, विशाल का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बड़ी बेटी नीतू की शादी हो चुकी है। सूचना पर वह भी परिजनों के साथ मौके पर आई और दहाड़े मारकर रोने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed