फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Woman arrested for filing false rape case

Farrukhabad News: दुष्कर्म के झूठे मुकदमे दर्ज कराने वाली महिला गिरफ्तार

Sat, 16 May 2026 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Woman arrested for filing false rape case
फर्रुखाबाद। निजी लाभ के लिए झूठे दुष्कर्म मुकदमे लिखाने वाली महिला को शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। वह असरदार लोगों के इशारे पर मुकदमे दर्ज कराकर आरोपियों से वसूली करती थी। पुलिस पूछताछ में महिला ने यह बात स्वीकार की। अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार ने बताया कि जहानगंज की महिला झूठे मुकदमों में लोगों को फंसाती थी। वह कोर्ट के आदेश पर अभियुक्तों के नाम भी बढ़वा देती थी। निजी लाभ के बाद समझौता करना उसकी आदत थी। एक मामले में कोर्ट व पुलिस के बयानों में अंतर से उसका झूठ पकड़ा गया। बंधौआ निवासी अजय चौहान की तहरीर पर महिला, अवधेश व तीन अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई। एसआईटी जांच में महिला के आरोप झूठे पाए गए। जहानगंज पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सीओ मोहम्मदाबाद अजय वर्मा मौजूद थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed