{"_id":"68adf98a89048dd638064089","slug":"woman-admitted-to-lohia-hospital-missing-commotion-in-emergency-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-107185-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: लोहिया अस्पताल में भर्ती महिला लापता, इमरजेंसी में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: लोहिया अस्पताल में भर्ती महिला लापता, इमरजेंसी में हंगामा
Tue, 26 Aug 2025 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Tue, 26 Aug 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ के शीशमबाग से लाई गई मानसिक रूप से कमजोर अज्ञात महिला ने लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में जमकर हंगामा किया। सुबह में वह वार्ड से गायब हो गई। अस्पताल प्रशासन ने कादरीगेट थाने के लिखित सूचना भेजी। मगर रिसीव करने से इन्कार कर दिया।
सोमवार रात करीब 11 बजे पुलिस ने एंबुलेंस से एक 38 साल की अज्ञात महिला को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। उसने काफी देर तक हंगामा किया। बाद में उसे वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। मंगलवार सुबह सात बजे महिला वार्ड से लापता हो गई। इसकी सूचना पर इमरजेंसी से कादरीगेट पुलिस को लिखित सूचना दी गई। कक्ष सेवक बीलेश ने पुलिस सूचना पर लिखी कि थाने में कागज लेने से इनकार कर दिया। भीड़भाड़ वाले इमरजेंसी वार्ड से महिला गायब होने की गार्डों को भी भनक नहीं लगी। गायब महिला मानसिक विक्षिप्त बताई जा रही है।