फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   With the release of MLA Akhilesh

विधायक नहीं छोड़ेंगे अखिलेश का साथ

Fri, 30 Dec 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
अमर उजाला/फर्रुखाबाद Updated Fri, 30 Dec 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
With the release of MLA Akhilesh
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व सपा सुप्रीमो मुलायम - फोटो : amar ujala
समाजवादी पार्टी में टिकट के बंटवारे को लेकर सत्ता और संगठन के बीच छिड़ी जंग में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इसके बाद भी मुख्यमंत्री के लड़ाके चुनाव में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चुनाव लड़ने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन


हालांकि बदलते राजनैतिक परिदृश्य के चलते अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र और कायमगंज अति संवेदनशील हो गया है। यहां मुख्यमंत्री और संगठन की ओर से अलग-अलग प्रत्याशी उतारे जाने से जहां पार्टी कार्यकर्ता पशोपेश में पड़ा है। वहीं दूसरी तरफ सपा समर्थित मतदाता भी भ्रमित हो रहा है।
विज्ञापन



अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र सत्ता और संगठन में छिड़े महाभारत में कुरुक्षेत्र बन सकता है। इस क्षेत्र से प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने डा. सुबोध यादव को प्रत्याशी बनाया है। वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने विधायक नरेंद्र सिंह को अपनी सूची में शामिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक नरेंद्र सिंह यादव और डा. सुबोध यादव के एक ही पार्टी से आमने-सामने होने से इस विधानसभा क्षेत्र में संवेदनशीलता बढ़ गई है। अधिकारी भी इसको लेकर दबी जुबान से चर्चा करने लगे हैं। अधिकारियों का कहना है कि अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र कुरुक्षेत्र बन सकता है, जबकि विधायक नरेंद्र सिंह यादव का दावा है कि वह हर हाल में चुनाव लड़ेंगे। यदि पार्टी ने नहीं टिकट दिया तो वह चुनाव लड़ने में पीछे नहीं हटेंगे।

उनका कहना है कि अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र में उन्होंने जनता का दिल जीता है। उनके पिता स्व. बाबू राजेंद्र सिंह से उन्हें राजनीति विरासत में मिली है। वहीं दूसरी तरफ डा. सुबोध यादव का कहना है कि नरेंद्र सिंह ने इस विधानसभा क्षेत्र में कोई विकास कार्य नहीं कराया है। जनता उनसे ऊब चुकी है। जनता को विकल्प चाहिए था।

अभी तक कोई विकल्प नहीं मिल रहा था। इस वजह से नरेंद्र सिंह चुनाव जीतते आए हैं। अब जनता ने उन्हें पूरी तरह से नकार दिया है। डा. सुबोध यादव का कहना है कि मुख्यमंत्री की ओर से भी उन्हें चुनाव लड़ने की हरी झंडी है और प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने उनके नाम की सूची जारी कर दी है।


इन हालातों के चलते आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी में छिडे़ महाभारत का कुरुक्षेत्र अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र बन सकती है। इसी तरह से कायमगंज विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री और सत्ता पक्ष से अलग-अलग प्रत्याशी घोषित होने से यहां की भी संवेदनशीलता बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed