{"_id":"c99a5f7dc21c321c9c09e29f75f8578c","slug":"wine-making-raw-grabbed-four-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्ची शराब बनाने में महिला समेत चार को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कच्ची शराब बनाने में महिला समेत चार को पकड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Sat, 06 Feb 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहम्मदाबाद। कच्ची शराब बनने की सूचना पर पुलिस और आबकारी टीम ने छापेमारी कर भारी मात्रा में लहन नष्ट कर कच्ची शराब बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने एक महिला समेत चार को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
सीओ मोहम्मदाबाद लेखराज सिंह, कोतवाल भीम सिंह जावला, महिला एसओ अर्चना गौतम के अलावा आबकारी की टीम ने कोतवाली क्षेत्र के गांव तकीपुर गिहार बस्ती में छापा मारा। टीम को देखकर अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया। कई लोग पुलिस को चकमा देकर मौके से भाग गए। टीम ने शराब और लहन को बरामद किया। इसके साथ ही शराब बनाने वाले उपकरण और भट्टियां भी जब्त की। इस दौरान पुलिस ने तकीपुर निवासी प्रमोद, दीप सिंह, नीरज, सोनी पत्नी सुनील को पकड़कर कोतवाली ले गई। कोतवाल ने बताया कि करीब 50 लीटर शराब बरामद हुई और शराब बनाने वाला पाउडर भी बरामद हुआ है। काफी संख्या में लहन को नष्ट किया गया।
विज्ञापन
उधर, कायमगंज में कच्ची शराब का सेवन करने सेे एक युवक की हालत बिगड़ गई। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। ममापुर गांव के निवासी गिरंद को परिजनों ने सीएचसी में भर्ती कराया। परिजनों ने बताया कि गांव में बनने वाली कच्ची शराब अधिक पीने से उसकी हालत बिगड़ी है।
विज्ञापन