{"_id":"68c70aca64a4972a7f0ca807","slug":"will-contest-elections-across-the-state-announcement-of-district-president-soon-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-107352-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: प्रदेश भर में लड़ेंगे चुनाव, जिलाध्यक्ष की घोषणा जल्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: प्रदेश भर में लड़ेंगे चुनाव, जिलाध्यक्ष की घोषणा जल्द
Mon, 15 Sep 2025 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Mon, 15 Sep 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
फोटो-26, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एमएलसी और पूर्व सांसद कुंवर अक्षय
फर्रुखाबाद। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एमएलसी और पूर्व सांसद कुंवर अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपाल ने कहा कि पार्टी अब प्रदेश भर में चुनाव लड़ने जा रही है।
इससे पहले जिलाध्यक्षों की घोषणा करके संगठन भी खड़ा कर लिया जाएगा। लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुंवर अक्षय प्रताप रविवार दोपहर बाद मसेनी रोड एक गेस्ट हाउस पहुंचे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा भैया साफ और स्वच्छ समाज की स्थापना करना चाहते हैं। पार्टी ने अब प्रदेश भर में हर चुनाव लड़ने का फैसला किया है।
उन्होंने शीघ्र ही जिले में जिलाध्यक्ष की घोषणा करने की बात बताई। कहा कि यह पार्टी आज के राजनीतिक हालात से अलग हटकर काम करेगी। समाज के जिस वर्ग की कोई नहीं सुनता, उसके लिए हमारी पार्टी तैयार है।
विज्ञापन
इस मौके पर सुशील सिंह चौहान, अरविंद चौहान, अवनीश तोमर, राजेश चौहान, मंथन ठाकुर, कीर्तिवर्धन राठौर, प्रदीप सिंह आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।