फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Wife murdered after hitting her head with a stone

पत्थर से सिर कुचलकर टेंपो चालक ने की पत्नी की हत्या

Mon, 22 Mar 2021 06:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 06:10 PM IST
विज्ञापन
Wife murdered after hitting her head with a stone
पूनम उर्फ आकांक्षा का फाइल फोटो। - फोटो : FARRUKHABAD
पत्थर से सिर कूचकर पत्नी की हत्या
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। नशेड़ी टेंपो चालक ने पत्थर से सिर कूचकर पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद अपने पिता को घटना की जानकारी दी। बड़े भाई की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पत्नी के भाई की तहरीर पर आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
वर्ष 2010 में फतेहगढ़ के मोहल्ला वनखड़िया निवासी राधेमोहन प्रजापति के पुत्र जितेंद्र की शादी जनपद हरदोई थाना सांडी के गांव हसनापुर निवासी पूनम उर्फ आकांक्षा (32) से हुई थी। जितेंद्र टेंपो चलाता था। उसके एक पुत्री अनन्या (9) तथा पुत्र अंश (7) है। जितेंद्र शराब के अलावा गांजा पीने का आदी है। पूनम इसका विरोध करती थी। रविवार रात पूनम पुत्री अनन्या के साथ कमरे में सो रही थी।
विज्ञापन

बाहर के कमरे में राधेमोहन व उनकी पत्नी रक्षावती नाती अंश के साथ सो रही थी। दूसरे कमरे में बड़ा भाई धर्मेंद्र लेटा था। पूनम की मां रामश्री भी पास के कमरे में लेटी थी। देर रात को जितेंद्र नशे में घर पहुंचा तो पूनम से झगड़ा हो गया। कुछ देर बाद जितेंद्र छत पर गया और गांजा पीने के बाद चक्की का पत्थर उठा लाया। इससे उसने सो चुकी पूनम के सिर पर कई वार किए। इससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद पिता से बोला कि तुुम्हारी बहू का काम तमाम कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर राधेमोहन ने कमरे का दरवाजा बंद कर धर्मेंद्र को आवाज लगाई। दोनों कमरे में पहुंचे तो पूनम का शव बेड पर पड़ा था। धर्मेंद्र की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि हत्या में प्रयुक्त चक्की का पत्थर भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने मृतका के भाई सुशील कुमार की तहरीर पर जितेंद्र के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
दहशत में आंख बंद कर लेटी रही मासूम
फर्रुखाबाद। नशेबाज टेंपो चालक पत्नी के सिर पर चक्की के पत्थर से ताबड़तोड़ वार कर रहा था। तभी बेटी जाग गई लेकिन डर के मारे आंखें बंद कर लेटी रही।
मोहल्ला वनखड़िया निवासी टेंपो चालक ने नशे में दरिंदगी की सीमा पार कर दी। वह चक्की के पत्थर से पत्नी पूनम के सिर पर वार कर रहा था। तभी चीखपुकार सुनकर बेटी अनन्या जाग गई। पिता का ये रूप देख वह दहशत में आ गई।
डर के मारे वह आंखें बंद करे लेटी रही। सोमवार सुबह अनन्या ने बताया कि पापा मम्मी के ऊपर बैठकर पत्थर उनके सिर में मार रहे थे। जब बाबा व ताऊ आ गए तो वह भागकर दादी के पास चली गई और जोर जोर से रोने लगी।
वारदात के बाद पिता से मांगी बीड़ी
पत्नी की हत्या करने के बाद रात लगभग एक बजे जितेंद्र ने पिता को आवाज लगाई और पूनम को मार डालने की बात बताई। उसने पिता राधेमोहन से बीड़ी मांगी। घबराए पिता ने कमरा बंद रखा और दरवाजे के नीचे से बीड़ी का बंडल व माचिस सरका दी।
पोस्टमार्टम हाउस पर विवाद होने पर पहुंची पुलिस
पूनम की हत्या की जानकारी पर छोटी बहन पूजा, मीरा परिजनों के साथ पोस्टमार्टम हाउस पहुंची। वहां जितेंद्र पक्ष के एक युवक ने कह दिया कि पहले से पता था कि नशेड़ी है फिर शादी क्यों कर दी। इस पर पूजा व उसके परिवार के लोगों का उससे विवाद हो गया। सूचना मिलते ही कोतवाल जय प्रकाश पाल मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाकर शांत किया।

फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल पर लिए नमूने
रात में फोरेंसिक टीम के वैज्ञानिक ओम प्रकाश मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल से खून व पत्थर के नमूने लिए। घटना स्थल के फोटोग्राफ व वीडियोग्राफी करके उनको सुरक्षित कर लिया। आरोपी के हाथों के नमूने भी एकत्र कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed