फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Wife found hanging after dispute with husband

Farrukhabad News: पति से विवाद के बाद पत्नी फंदे पर लटकी मिली

Thu, 02 Mar 2023 01:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Mar 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Wife found hanging after dispute with husband
नवाबगंज (फर्रुखाबाद)। पति से विवाद के बाद पत्नी घर में फांसी के फंदे पर लटकी मिली। पिता ने मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया। सूचना पर सीओ मोहम्मदाबाद व एसओ ने मौके पर जाकर छानबीन कर परिजनों से पूछताछ की।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मोहल्ला गनीपुर निवासी अतुल दीक्षित की चार वर्ष पहले जनपद हरदोई थाना मल्लावां गांव ओखटमऊ निवासी कौशल किशोर तिवारी की पुत्री स्वाति(25) से शादी हुई थी। बुधवार को अतुल व स्वाति में विवाद हो गया। अतुल खेत पर चला गया। स्वाति कमरे के कुंडे में फंदा लगाकर लटक गई। परिजनों ने स्वाति को फंदे पर लटका देखा तो उसको उतारकर डॉक्टर के पास ले गए। वहां डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। परिजनों की सूचना पर सीओ मोहम्मदाबाद अरुण कुमार व एसओ जेपी शर्मा मौके पर पहुंचे । गनीपुर में स्वाति की दूसरी बहन की शादी हुई है। पिता कौशल किशोर तिवारी वहां आए हुए थे। जानकारी पर वह भी मौके पर पहुचे। उन्होंने दहेज में पांच लाख रुपये की मांग कर मारपीट कर पुत्री की हत्या करने का आरोप लगाया। एसओ जेपी शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed