{"_id":"671d30d36c3627f621092395","slug":"wife-attacked-with-shovel-serious-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-117076-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: पत्नी पर फावड़े से हमला, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: पत्नी पर फावड़े से हमला, गंभीर
विज्ञापन
कमालगंज। दूसरी महिला से संबंध होने का आरोप लगाकर झगड़ा करना पत्नी को भारी पड़ गया। खेत पर काम करने के दौरान कहासुनी से गुस्साए पति ने फावड़े से हमला कर पत्नी को लहूलुहान कर दिया।
जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव महमूदापुर निवासी रामवीर मजदूरी करता है। शनिवार दोपहर रामवीर घर पर खाना खाने पहुंचा। उसका पत्नी पुष्पा देवी (35) से झगड़ा हो गया। रामवीर जरारी गांव के आसिफ के खेत में खाद डालने चला गया। शाम को पुष्पा भी खेत पर पहुंच गई। वह पति से झगड़ा करने लगी। गुस्साए पति ने फावड़े से पत्नी पर हमला कर दिया। सिर में फावड़ा लगने से पुष्पा गंभीर रूप से घायल हो गई।
पत्नी को लहूलुहान अवस्था में देख पति एंबलेंस से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गया। जहां चिकित्सक डॉ मान सिंह वर्मा ने उपचार किया। सिर पर गंभीर चोट होने से हालत खराब होने पर उसे लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। रामवीर ने बताया कि पत्नी उसके ऊपर दूसरी महिला से अवैध संबंध होने का शक करती है। वह दोपहर में घर पहुंचा तो पत्नी आरोप लगाकर झगड़ा करने लगी।