फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Where there was a commotion caught the imitator

जहां हुआ था हंगामा वहीं पकड़ा नकलची

Tue, 24 Feb 2015 11:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Tue, 24 Feb 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
बाबूराम इंटर कालेज मोहम्मदाबाद में सोमवार को नकल कराने को लेकर दबंगों और
विज्ञापन
केंद्र व्यवस्थापक में विवाद की शिकायत पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने मंगलवार को सुबह पाली की परीक्षा में टीम के साथ केंद्र पर छापा मारा। यहां से एक परीक्षार्थी को नकल करते हुए पकड़ा गया। सायं पाली की परीक्षा में डायट प्रवक्ता की टीम को छापेमारी के दौरान केंद्र के बाहर अराजकतत्वों का जमावाड़ा मिला।

दूसरे केंद्र पर पहुंचने पर परीक्षार्थियों ने नकल सामग्री फेंकनी शुरू कर दी।
मंगलवार को सुबह पाली में हाईस्कूल संगीत गायन की परीक्षा हुई। इसमें 176  पंजीकृत परीक्षार्थी में से दो अनुपस्थित रहे। इंटर अर्थशास्त्र के द्वितीय प्रश्न पत्र और वाणिज्य भूगोल द्वितीय प्रश्न पत्र की सुबह पाली में परीक्षा हुई। अर्थशास्त्र की परीक्षा 607 ने छोड़ दी।

अर्थशास्त्र वाणिज्य भूगोल की परीक्षा में एक परीक्षार्थी पंजीकृत था।  अर्थशास्त्र की परीक्षा के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक भगवत पटेल की टीम ने बाबूराम इंटर कालेज मोहम्मदाबाद में छापा मारा। यहां सोमवार को परीक्षा के दौरान नकल न कराने पर दबंगों का केंद्र व्यवस्थापक से विवाद हो गया था। केंद्र व्यवस्थापक को धमकी दी गई थी। बुधवार को डीआईओएस की टीम ने केंद्र पर चेकिंग अभियान चलाकर एक छात्र  को नकल करते बुक कर दिया।

डायट प्रवक्ता रिचा यादव की टीम ने शाम की पाली की भौतिक विज्ञान प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा में इसी केंद्र पर छापा मारा। यहां केंद्र के बाहर अराजक  तत्वों को जमावाड़ा मिला। इसके बाद टीम छविनाथ सिंह इंटर कालेज पहुंची। टीम के आते ही नकल करने वाले परीक्षार्थियों ने नकल के कागज फेंकने शुरू कर दिए। टीम के सदस्यों को नकल के कागज पड़े मिले।  

नहीं आए शिक्षक, कक्ष निरीक्षकों का अभाव
पंडित जवाहर लाल नेहरू इंटर कालेज में जिन शिक्षकों की कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी लगाई गई, वह ड्यूटी करने नहीं जा रहे। इस कारण परीक्षा केंद्र पर कक्ष निरीक्षकों का अभाव है। केंद्र व्यवस्थापक लायक सिंह यादव ने बताया कि दो मार्च को समाजशास्त्र की परीक्षा है। इसमें सर्वाधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा के लिए स्टाफ की आवश्यकता हैं। इसके लिए डीआईओएस को पत्र भेजा गया है।

दो छात्राओं की परीक्षा छूटी
इंटर अर्थशास्त्र द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा दो छात्राओं की छूट गई है। छात्राओं ने केंद्र व्यवस्थापक पर केंद्र में घुसने से रोकने का आरोप लगाया है। मंगलवार को सुबह पाली में अर्थशास्त्र द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा सुबह 7.30 से 10.45 बजे तक थी। छात्रा शिखा और सुनीता देरी से पहुंचीं। इनको प्रवेश देने से केंद्र व्यवस्थापक ने इनकार कर दिया। इस कारण दोनों परीक्षा नहीं दे पाईं। छात्राओं ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर पहुंचने में देर हो गई थी। वह करीब आठ बजे पहुंची थीं। केंद्र व्यवस्थापक ने केंद्र पर घुसने से रोक दिया।

यहां सुरक्षा में खड़े दरोगा व अन्य शिक्षकों से परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दिलाए जाने की गुहार लगाई। दरोगा व शिक्षकों ने केेंद्र व्यवस्थापक से परीक्षा में बैठाने के लिए कहा। केंद्र व्यवस्थापक ने किसी की बात नहीं सुनी। इस कारण परीक्षा देने से वह वंचित हो गईं। छात्राओं ने बताया कि इसकी शिकायत जिलाधिकारी से करेंगी। केंद्र व्यवस्थापक रामऔतार त्रिपाठी ने बताया कि दोनों छात्राएं करीब 9.30 बजे केंद्र पर आई थीं। परीक्षा में 8 बजे तक शामिल करने का आदेश है। काफी देरी से आने के कारण दोनों को वापस कर दिया गया था।

ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर वेतन काटने का आदेश
विद्यावती आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के केंद्र व्यवस्थापक की रिपोर्ट पर जिला विद्यालय निरीक्षक भगवत पटेल ने एसएन इंटर कालेज के शिक्षक डीके अग्निहोत्री का अनुपस्थिति के दिन का वेतन काटने का आदेश प्रधानाचार्य को दिया है। कालेज के प्रबंधक को कार्रवाई के लिए संस्तुति कर दी है। इससे अवगत कराने का आदेश दिया है। डीके अग्निहोत्री की विद्यावती आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी लगी थी। यह 19 व 23 फरवरी की परीक्षा के दौरान केंद्र पर ड्यूटी करने उपस्थित नहीं हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed