फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   ...when the young man was adamant in getting the dog treated in the male hospital

Farrukhabad News: ...जब पुरुष अस्पताल में कुत्ता का इलाज कराने को अड़े युवक

Tue, 30 Apr 2024 01:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
...when the young man was adamant in getting the dog treated in the male hospital
फर्रुखाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया जिला अस्पताल की पुरुष इमरजेंसी में उस समय सभी हक्के बक्के रह गए, जब दो युवक एक कुत्ते का इलाज कराने को अड़ गए। उन्होंने डॉक्टर और अन्य स्टाफ से अपशब्द कहे। कहा कि क्या इसमें जान नहीं होती। यदि मर गया, तो कौन जिम्मेदार होगा। विवाद के दौरान गार्ड न होने पर इंटर्नशिप कर रहे युवकों ने बमुश्किल बाहर निकाला।
विज्ञापन

हुआ यूं कि रविवार रात करीब दो बजे एक युवक गोद में कुत्ता लिए अपने साथी के संग पुरुष इमरजेंसी पहुंचा। ड्यूटी पर तैनात टीबी एवं चेस्ट रोग विशेषज्ञ डॉ. ध्रुवराज सिंह ने पुरुष अस्पताल में कुत्ते का इलाज न होने की बात कही। इस पर युवक वीडियो बनाते हुए बहस करने लगे। कहा कि हराम का वेतन लेते हो। जैसे पुरुष का इलाज है, वैसे ही कुत्ते का करो। इसके भी तो जान होती है। इसका इलाज क्यों नहीं करोगे। काफी देर तक अन्य स्टाफ दोनों युवकों को समझाता रहा, मगर वह सुनने के लिए तैयार नहीं थे। एक युवक ने कहा कि यदि इसको कुछ हो गया, तो समझ लेना। बात खराब हो जाएगी। युवकों की अजीबोगरीब हरकत के दौरान इमरजेंसी में कोई भी गार्ड मौजूद नहीं था। इंटर्नशिप ड्यूटी करने वाले युवकों ने बमुश्किल दोनों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed