फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   When the news was published, pillars were repaired on Bareilly-Etawah Highway.

Farrukhabad News: खबर छपी तो बरेली-इटावा हाईवे पर ठीक कराए गए खंभे

Sun, 07 Jul 2024 02:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
When the news was published, pillars were repaired on Bareilly-Etawah Highway.
फर्रुखाबाद। इटावा-बरेली हाईवे पर बिजली के खंभों के नीचे मिट्टी धंसने की जानकारी पर विभागीय अधिकारियों ने कर्मचारियों को भेजकर कार्य शुरू कराया। देर रात तक खंभों को मिट्टी व सीमेंट डालकर ठीक करा दिया गया, लेकिन अभी भी दो-तीन खंभे ठीक होना बाकी हैं।
विज्ञापन


इटावा-बरेली हाईवे किनारे 33 हजार लाइन गुजरी है। तीन-चार दिनों से हो रही बरसात के चलते खंभों के नीचे से मिट्टी कटने लगी। शुक्रवार दोपहर को हुई बरसात में दीनदयाल बाग गांव के पास कई खंभों से मिट्टी कट गई। जिससे खंभे धंस गए थे। अमर उजाला ने इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। मामले की जानकारी अधीक्षण अभियंता अजय कुमार व एक्सईएन शहरी बृजभान सिंह को होने पर अफसरों ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) के साथ ही स्थानीय जेई विजय शंकर को निर्देश दिए कि जल्द से जल्द खंभों को ठीक कराया जाए। रात में ही जेई कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। मिट्टी व सीमेंट डलवाकर खंभों को देर रात ठीक कराकर आपूर्ति चालू कर दी। हालांकि शनिवार को जब ‘अमर उजाला’ ने फिर पड़ताल की तो कुछ खंभे ठीक नहीं किए गए थे।
विज्ञापन

जेई विजय शंकर ने बताया कि शुक्रवार रात ही खंभों को ठीक करवाना शुरू कर दिया था। जो खंभे बचे हैं, उन्हें भी जल्द ठीक करा देंगे।



‘इटावा-बरेली हाईवे पर गुजरी 33 हजार केवी लाइन का कार्य एनएचएआई करवा रहा है। जानकारी मिली तो जेई को भेजकर पोल ठीक कराने के निर्देश दिए थे। देर रात पोलों को ठीक भी कर दिया गया। जो पोल बचे हैं, उन्हें भी जल्द ठीक कराया जाएगा। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।’
विज्ञापन
विज्ञापन

- अजय कुमार, अधीक्षण अभियंता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed