फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   When the neck got stuck, the doctor lodged a report after a month.

Farrukhabad News: गर्दन फंसी तो डॉक्टर ने एक माह बाद दर्ज कराई रिपोर्ट

Sun, 03 Mar 2024 01:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sun, 03 Mar 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
When the neck got stuck, the doctor lodged a report after a month.
फर्रुखाबाद। सीएचसी शमसाबाद में बिना आदेश भवन ध्वस्तीकरण के मामले में प्रभारी की गर्दन फंसी तो एक माह बाद ग्रामीण के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी। हालांकि, कमेटी से हुई जांच में भी सीएचसी प्रभारी व कार्यदायी संस्था को बचाने का पूरा प्रयास किया गया।
विज्ञापन


सीएचसी परिसर में ब्लाॅक पब्लिक हेल्थ यूनिट का निर्माण कराने के लिए बिना आदेश सरकारी भवन के तीन आवासों को जेसीबी से 27 जनवरी को ध्वस्त करा दिया गया था। इस मामले को अमर उजाला ने प्रमुखता से छापा था। इस पर सीएमओ ने तीन सदस्यीय कमेटी से जांच कराई। कमेटी के अधिकारियों ने भी सीएचसी प्रभारी व निर्माण एजेंसी को बचाने का पूरा प्रयास किया।
विज्ञापन

कमेटी को दिए बयान में सीएचसी प्रभारी ने कहा कि वह ध्वस्तीकरण के दौरान क्षेत्र भ्रमण पर थे। उन्होंने कोई आदेश नहीं दिया। जबकि, फार्मासिस्ट विजय कुमार यादव ने कहा कि वह बाजार गए थे। वहीं, चीफ फार्मासिस्ट राजीव कुमार ने बयान दिया कि वह अपने सरकारी आवास पर थे। ध्वस्तीकरण होने पर उन्होंने पूछा तो बताया गया कि ठेकेदार के आदमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, निर्माण एजेंसी ने भी ध्वस्तीकरण का आदेश न देने का बयान दिया। जबकि ध्वस्तीकरण में शामिल पुजारी उर्फ रामसेवक ने अपने बयान में कहा कि सीएचसी प्रभारी ने भवन अनुपयोगी बताते हुए ध्वस्तीकरण का आदेश दिया था। फिलहाल जांच कमेटी ने पूरे मामले में पुजारी उर्फ रामसेवक को दोषी ठहराते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई करने व मलबे की नीलामी कराने की संस्तुति की।

इस पर सीएमओ ने 16 फरवरी को सीएचसी प्रभारी को दोषी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए। सुनवाई न होने पर सीएमओ ने 29 फरवरी को दूसरा पत्र जारी कर तीन दिन में आख्या तलब की। सीएमओ के सख्त रुख और खुद को फंसता देख सीएचसी प्रभारी डॉ.सरवर इकबाल ने शमसाबाद क्षेत्र के गांव ईमादपुर निवासी पुजारी उर्फ रामसेवक के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज करा दी। पूछे जाने पर सीएचसी प्रभारी ने बताया कि वह दोषी को न तो जानते हैं और न पहचानते हैं। अब जांच पुलिस को करनी है और जवाब जांच कमेटी खुद ही देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed