{"_id":"6702e6436ab85830ea02cfa4","slug":"when-the-girl-was-harassed-the-police-raided-the-young-man-was-arrested-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-116353-2024-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: युवती को परेशान किया तो पुलिस ने दी दबिश, युवक ने दी जानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: युवती को परेशान किया तो पुलिस ने दी दबिश, युवक ने दी जानी
विज्ञापन
जहानगंज। युवती को लेटर देने के मामले में पुलिस ने दबिश दी तो आरोपी युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर शव का पोस्टमार्टम कराया। परिजनों ने पुलिस पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
थाना क्षेत्र के गांव मीरपुर निवासी श्रीकृष्ण खेती करते हैं। उनका पुत्र शैलेंद्र सिंह यादव(21) साथ में रहकर सहयोग करता था। बड़ा पुत्र राजीव सीआरपीएफ में नौकरी करता है। दूसरे नंबर का पुत्र सुरजीत दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। शैलेंद्र के खिलाफ एक ग्रामीण ने कुछ दिन पहले पुत्री को फोन करने व लेटर देने के संबंध में राजपुताना चौकी पर प्रार्थना पत्र दिया। पुलिस ने शैलेंद्र की तलाश में दो बार घर पर दबिश मारी, लेकिन वह नहीं मिला था।
शैलेंद्र का चचेरा भाई पिंटू चौकीदार है। जानकारी होने पर उसने इस मामले में पैरवी की। शनिवार रात शैलेंद्र घर से किसी समय निकल गया। गांव के सुनील व मुकेश रविवार सुबह शौच करने के लिए गए। तभी उन्होंने पूर्व माध्यमिक विद्यालय में नीम के पेड़ पर शैलेंद्र को फंदे से लटका पाया। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। शैलेंद्र को फंदे से उतारकर डॉक्टर के यहां ले गए। डॉक्टर ने शैलेंद्र को मृत घोषित कर दिया। मां कृष्णा देवी व पिता श्रीकृष्ण का रो रो कर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने पुलिस पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
पुलिस ने जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राजपुताना चौकी इंचार्ज आछे लाल पाल ने बताया कि शैलेंद्र ने एक युवती को फोन व लेटर लिखकर दिया था। इसके चलते युवती के परिजनों की शिकायत पर पुलिस दो बार उसके घर गई थी। लेकिन शैलेंद्र घर पर नहीं मिला था। (संवाद)ा