फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   When his wife did not come, the businessman hanged her

Farrukhabad News: पत्नी नहीं आई तो व्यापारी ने फंदा लगाकर दी जान

Thu, 06 Jul 2023 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jul 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
When his wife did not come, the businessman hanged her
मोहम्मदाबाद। पत्नी के मायके से नहीं आने पर क्षुब्ध साड़ी व्यापारी ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छत से जाल खोलकर कमरे का दरवाजा खोला और शव को फंदे से उतारा। फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच पड़ताल कर नमूने लिए।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला इंद्रानगर निवासी शैलेंद्र (27) कन्नौज जिले के थाना सौरिख के कस्बा खड़िनी में साड़ी की दुकान चलाता था। शैलेंद्र की कोतवाली क्षेत्र के गांव पिपरगांव मजरा बिढ़ैल निवासी संगम से शादी हुई थी। उसके दो बच्चे आराध्या और आर्यांश है। कुछ दिनों पहले पति शैलेंद्र से विवाद होने पर पत्नी संगम बच्चों को लेकर मायके चली गई थी। इसके कारण शैलेंद्र मानसिक रूप से परेशान था।
विज्ञापन

छह दिन पहले वह दुकान बंद करके घर आ गया। उसके बाद से वह दुकान खोलने नहीं गया। दो दिन पहले शैलेंद्र ससुराल से पत्नी संगम को बुलाने गया, लेकिन पत्नी और बच्चे उसके साथ नहीं आए। मंगलवार की रात शैलेंद्र दस बजे घर आया। वह अंदर कमरे में चला गया। उसने कुंडी बंद करके कमरे के कुंडे में दुपट्टे से फंदा लगा लिया। लगभग 10:30 बजे मां कपूरवती बेटे शैलेंद्र को खाना खाने के लिए बुलाने गई। कमरा अंदर से बंद पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शैलेंद्र को आवाज देने पर भी जवाब नहीं मिला। कपूरवती के शोर मचाने पर पड़ोसी आ गए। दरवाजे के ऊपर लगे जंगले से झांककर देखा। शैलेंद्र को फंदे पर लटका हुआ पाया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। सीढ़ी से छत पर चढ़कर जाल खोला। वहां से कमरे में पहुंचकर अंदर से बंद दरवाजे की कुंडी खोल दी। फाेरेंसिक टीम ने मौके पर जांच पड़ताल के बाद शव को फंदे से उतरवाया। मां कपूरवती ने बताया कि पुत्र शैलेंद्र की पत्नी संगम से अनबन चल रही थी। दो दिन पहले पुत्र के बुलाने पर भी बहू नहीं आई। इससे तंग आकर पुत्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टमके लिए भेज दिया। डॉ सुमित कुमार ने शव का पोस्टमार्टम किया। इसमें मौत की पुष्टि फांसी लगने से दम घुटने के कारण होना बताई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed