फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   When driven away from the police station, mother and daughter sat on the middle road

थाने से भगाया तो बीच सड़क पर बैठ गईं मां और बेटी

Mon, 27 Sep 2021 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
When driven away from the police station, mother and daughter sat on the middle road
शहर के लालगेट पर बैठी शमी की मां व बहन। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। लूट के शिकार व्यक्ति को हिरासत में लेने पर उसकी मां परिवार के सदस्यों के साथ लालगेट के पास सड़क पर बैठ गई। करीब एक घंटे तक हंगामा चलता रहा। इससे यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस सभी को उठाकर कोतवाली ले गई और समझाकर घर भेज दिया।
विज्ञापन

शमसाबाद के मोहल्ला इमली दरवाजा निवासी शमी अहमद 25 सितंबर को शहर आया था। रात करीब 9:30 बजे वह शहर के मोहल्ला नाला मछरट्टा जाते समय दो लोगों ने रास्ता पूछा। दोनों ने उससे 17 हजार रुपये लूट लिए थे। आसपास के लोगों से पूछकर पीड़ित ने दीपक उर्फ बसंत और दरीबा पश्चिम निवासी अमित उर्फ लाला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने रविवार को शमी अहमद को ही हिरासत में ले लिया। जानकारी होने पर मां शहनाज, बहन उजमा और बच्चे चांदनी, दानिस कोतवाली पहुंचे। आरोप है कि पुलिस ने उन्हें फटकार कर भगा दिया। इस पर शहनाज परिवार के सदस्यों के साथ दोपहर करीब 12 बजे लालगेट में सड़क पर बैठक गई। इससे जाम लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे घुमना और नखास चौकी प्रभारी ने शहनाज को समझाया लेकिन वह सड़क से उठने को तैयार नहीं हुई। इस पर महिला पुलिस को बुलाकर चारों को पुलिस ने कार में डाल लिया कोतवाली ले गई। पुलिस पर परेशान करने का आरोप लगाकर महिलाओं ने में भी हंगामा किया।

प्रभारी कोतवाल मोहम्मद अकरम ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है, शमी अहमद को जानकारी लेने के लिए बुलाया है। परिजनों को समझाकर भेज दिया है।

शमी की मां व बहन को जबरन कार में बैठाते पुलिस कर्मी। संवाद

शमी की मां व बहन को जबरन कार में बैठाते पुलिस कर्मी। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

शमी की बहन को जबरन कार में बैठाते पुलिस कर्मी। संवाद

शमी की बहन को जबरन कार में बैठाते पुलिस कर्मी। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed