{"_id":"6717f50e8b32684c6a00a704","slug":"wheel-goes-into-pit-woman-dies-after-falling-from-tractor-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-116893-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: गड्ढे में गया पहिया, ट्रैक्टर से महिला की गिरकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: गड्ढे में गया पहिया, ट्रैक्टर से महिला की गिरकर मौत
विज्ञापन
नवाबगंज। गड्ढे में पहिया जाने से ट्रैक्टर से उछलकर गिरी महिला की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी और शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
थाना क्षेत्र के गांव नवादा निवासी जयवीर खेती करते हैं। मंगलवार की सुबह उनकी पत्नी शीला देवी (55) घर से धान की फसल काटने के लिए खेत पर जा रही थी। गांव के बाहर एक युवक ट्रैक्टर लेकर जाता हुआ दिखाई दिया। शीला ट्रैक्टर पर बैठ गई। रास्ते में गड्ढे में ट्रैक्टर का पहिया चला गया।
ट्रैक्टर पर बैठी शीला देवी उछलकर नीचे गिर गई और उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। परिजन शीला को लोहिया अस्पताल लेकर गए। वहां उसकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर आ गए। परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी। परिवार के लोगों के बताया कि इसमें ट्रैक्टर चला रहे युवक की कोई गलती नहीं है। महिला के पांच बच्चे हैं। इनमें दो की शादी हो चुकी है। (संवाद)