{"_id":"5713e6544f1c1b933610fbd4","slug":"wheat-crop-burning-fire-in-mysterious-circumstances","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में लगी आग से गेहूं की फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में लगी आग से गेहूं की फसल जली
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
Updated Mon, 18 Apr 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
गेहूं की फसल और पेड़ जले।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव बिरियाडाड़ा में संदिग्ध हालात में लगी आग से तीन बीघा गेहूं की फसल और आम व शीशम के दस पेड़ जल गए। दमकल के पहुंचने से पहले ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया। ग्रामीणों की सूचना के बाद भी लेखपाल मौके पर नहीं पहुंचे।
गांव बिरियाडाड़ा में रविवार सुबह करीब 9 बजे गांव के अमर सिंह पुत्र सियाराम के तीन बीघा खेत में खड़ी गेहूं की फसल में संदिग्ध हालात में आग लग गई।
खेत के पास ही वेदराम के शीशम और जामुन के पेड़ भी आग की चपेट में आ गए। आग को देखकर गांव बिरियाडारा और कासिमपुर तराई के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीण फायरब्रिगेड को सूचना देकर पंपसेट चलाकर आग बुझाने में जुट गए। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग बुझने के बाद फायरब्रिगेड मौके पर पहुंची। अमर सिंह ने बताया कि आग से उसकी तीन बीघा गेहूं की फसल जल गई। वहीं वेदराम ने बताया कि उसके 10 पेड़ जल गए। पीड़ितों का कहना है कि सूचना देने के बावजूद क्षेत्रीय लेखपाल मौके पर नहीं पहुंचे। अमर सिंह ने बताया कि शायद किसी ने जलती बीड़ी खेत में फेंक दी होगी, जिससे आग लग गई।