{"_id":"c65c79af1392db03e7d514ca282670f6","slug":"weir-in-contention-cutting-firing-four-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" मेड़ काटने के विवाद में फायरिंग, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेड़ काटने के विवाद में फायरिंग, चार घायल
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद
Updated Tue, 08 Dec 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। मेड़ काटने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट के बाद फायरिंग हो गई। इस फायरिंग में एक पक्ष से तीन लोग घायल हो गए। दूसरे पक्ष से एक व्यक्ति मारपीट से घायल हुआ। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर वोगों से जानकारी ली। पुलिस ने एक युवक को हिरासत मेें लिया है।
विज्ञापन
थाना शमसाबाद के गांव जटपुरा कहलियाई निवासी मनोहर लाल सोमवार की सुबह खेत पर जुताई करने गए थे। इनके खेतों के पास विलाऊलगंज निवासी अभिनंदन सिंह के भी खेत है। खेतों की जुताई के दौरान मेड़ कटने पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। विवाद के तूल पकड़ने पर दोनों पक्ष के लोग आमने सामने आ गए। इनमें मारपीट के बाद फायरिंग शुरू हो गई। ताबड़तोड़ फायरिंग होने से गांव के खेतों की ओर दौड़ पड़े।
विज्ञापन
फायरिंग की घटना में मनोहर लाल के बेटे श्याम सिंह, ज्ञानसिंह और चचेरे भाई धर्मपाल सिंह गोली लगने से घायल हो गए जबकि दूसरे पक्ष से अभिनंदन मारपीट में घायल हो गए। फायरिंग होने की जानकारी होने पर एसओ कुलदीप दीक्षित फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके से घायल श्याम सिंह, ज्ञान सिंह, धर्मपाल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि अभिनंदन को शमसाबाद के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
श्याम सिंह ने बताया कि अभिनंदन पक्ष के लोगों ने मेड़ काट दी। इसका जब विरोध किया तो हमलावरों ने फायरिंग कर दी जिससे वह लोग घायल हो गए। पुलिस ने घटनास्थल से मनोहर लाल का ट्रैक्टर कब्जे में ले लिया है। इसके साथ ही नेत्रपाल को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया गया। एसओ ने बताया कि मामले की तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।