{"_id":"b5aff3a2f3acb542eeaf3d4948deb5e6","slug":"weather-reflex-is-the-day-the-fog-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम पलटा, दिन भर रहा कोहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम पलटा, दिन भर रहा कोहरा
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Wed, 04 Feb 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
कोहरा के चलते बुधवार को सर्दी फिर बढ़ गई। पूरे दिन सूरज देवता ने दर्शन
विज्ञापन
नहीं दिए। शाम तक सर्द हवाएं चलती रहीं। बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल गए। धुंध
से दिन में लाइटें जलती रहीं। करीब एक सप्ताह से निकल रही तेज धूप के चलते
मौसम में परिवर्तन हुआ था। सिर्फ सुबह और शाम की सर्दी रह गई थी। धूप
निकलने से लोगों को काफी राहत मिली थी। बुधवार तड़के से ही भीषण कोहरा
पड़ने लगा। आलम यह था कि वाहन चालक काफी धीमी रफ्तार से वाहन चला रहे थे।
इसके साथ ही लाइट का भी प्रयोग करते नजर आए। कोहरा के चलते तापमान में भी गिरावट आई। ठंड से स्कूल जाने वाले बच्चों को दिक्कत उठानी पड़ी। बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल गए। पूरे दिन धूप न निकलने से लोग अलाव तापते नजर आए। सुबह से लेकर शाम तक चलीं सर्द हवाओं से भी लोग बेहाल हुए। मौसम के अचानक पलटवार करने से यात्रियों को भी दिक्कत उठानी पड़ी।